Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

राजस्थान राज्य वन कर्मचारी संघों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न 

राजस्थान राज्य वन कर्मचारी संघों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार को मुख्य अतिथि हेमाराम चौधरी, मंत्री, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष (राज्य मंत्री) पर्यटन विकास निगम एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ तथा डॉ. डीएन पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक मंडल प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के देवी सिंह को प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के भूपेंद्र जादौन को प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के अजय वीर सिंह को प्रदेशाध्यक्ष और राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ विभागीय समिति वन विभाग के प्रकाश चंद यादव को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

 

Joint swearing-in ceremony of Rajasthan State Forest Employees Association concluded in rajasthan

 

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने राजस्थान सरकार द्वारा वेतन कटौती एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न कर्मचारी संघ के प्रमुख प्रमुख पदाधिकारी कमल यादव महामंत्री ऑल इंडिया फॉरेस्ट ऑफिसर एसोसिएशन, राजेश पारीक प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, मदन सिंह राष्ट्रीय महामंत्री सहायक कर्मचारी संघ, समंदर सिंह संरक्षक अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ एवं  चेतन कुमार नूनीवाल, महामंत्री, विभागीय समिति वन विभाग आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापीत कर फतेह बहादुर संरक्षक विभागीय समिति ने किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

अंबानी परिवार का शादी समारोह गरीब कन्याओं के विवाह से हुआ प्रारंभ

मुंबई: मुकेश और नीता अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की पुत्री राधिका …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनल वाया कोटा विकली ट्रेन का होगा संचालन

सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनल वाया कोटा विकली ट्रेन का होगा संचालन       सूबेदारगंज …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

भाषण के हिस्से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version