Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग, निकाला केंडल मार्च

देव सेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर की अगुवाई में बहरावण्डा खुर्द की भगत सिंह सर्किल पर 8 साल की बहन आसिफा पर 7 दिन तक भूखे प्यासे रखकर मंदिर में सामूहिक बलात्कार जैसे अत्याचार को लेकर कैडल मार्च निकाला गया। एवं बहन आसिफा की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही इस मौके पर आशिफा के गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा भी देने की मांग की गई। इस मौके पर देव सेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, भूर्या, किरोड़ी, भरतू, बल्लू, खेमसिंह, चेतन, राजवीर, सूर्या, मुकुट, हरफूल, गोल्या, लोक्या, दूली, बलराम, धीरसिंह, सुरेश, मलखान, दयाल ,गिरधारी, स्वरूप, रामचरण सहित कई लोग मौजूद रहे।

Justice for Asifa Demand rape murder accused Candle March Unnao Rape Case Kathua

“दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए निकला केंडल मार्च”
उन्नाव एवं कठवा में हुए बलात्कार के विरोध में दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए सभी सर्व समाज के लोग केंडल मार्च में शामिल
फलोदी क्वारी में जम्मू कश्मीर में 8 साल की आसिफा के साथ मंदिर में हुए बलात्कार जैसे घिनोने अपराध के खिलाफ केंडल मार्च निकाला गया। 8 साल की मासूम बच्ची के साथ इस तरह का घिनोना अपराध करने वालों को फांसी की सजा देने व भविष्य में ऐसे अपराध नहीं हो इसके लिए कठोर कानून बनाने व ऐसा करने वालो को फांसी की सजा देने की बात कही।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष कपिल बैरवा, रवि मेहरा, विवेक तिलकर, प्रशनजीत हाडा, आसिफ खान, जावेद खान, सूरज बना सहित कई लोग मौजूद रहे।
“दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर उपजिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन”
अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा के नेतृत्व में महासभा के कार्यकर्ता एवं अन्य समाजों के लोगों ने उपजिला कलेक्टर को राश्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से से उन्होंने बताया कि कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ जिस दरिंदगी से बलात्कार कर हत्या कर दी गई उससे इंसानियत शर्मसार हो गई। सरकार दोषियों को बचा रही है, जानबूझ कर इस मामले को हिन्दू-मुसलमान में उलझाया जा रहा है। आसिफा के मामले को देशभर में उठाया जा रहा है लेकिन सरकार झूठे आश्वासन दिए जा रही हैं।
इस मौके पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिनों के अन्दर दोषियों को पकड़कर सजा नहीं दी गई आमरण अनशन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा, समाजसेवी एवं लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विक्रम फिरासपुर, रोहित कुमार डाकड, विजेंद्र जैसावत, बनेराज गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह पटेल, विक्रम मोरपा, योगेंद्र मीना, पवन रैंडायल, नरेन्द्र हरसाना, देवेंद्र सिंह, सतवीर भालपुर, विजेन्द्र सिराधना, भवानी बांसरोटा, नरेन्द्र गावड़ी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !