Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में कबड्डी, भाला फेंक और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर में आज बुधवार खेल सप्ताह के तहत कबड्डी, भाला फेंक और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेल अधिकारी डॉ. शाहिद ज़ैदी ने बताया कि खेल सप्ताह के तीसरे दिन का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह और खेल सप्ताह के आयोजन प्रभारी प्रोफेसर एसपी नापित ने किया। पहले सत्र में कबड्डी के मैच हुए, जिसमें 8 छात्र वर्ग और 2 छात्रा वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
Kabaddi, javelin throw and badminton competitions were organized in PG College.
जिसमें यूनिक गर्ल्स की टीम ने झांसी की रानी टीम को हराया। छात्र वर्ग में सीनियर बॉयज की टीम ने जूनियर बॉयज को हराकर फाइनल जीता। दूसरे सत्र में बैडमिंटन और भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। भाला फेंक छात्र वर्ग में सतबन्द गुर्जर ने गोल्ड, दिलखुश मीना ने सिल्वर और अफजल खान ने ब्रॉन्ज मैडल जीते। छात्रा वर्ग भाला फेंक में माया धनावत ने गोल्ड, कृतिका साहू ने सिल्वर और मानसी वर्मा ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। बैडमिंटन छात्रा वर्ग में शिवानी चौधरी ने गोल्ड, कृष्णा चौधरी ने सिल्वर और भारती बैरवा ने ब्रॉन्ज जीता। दूसरी तरफ बैडमिंटन छात्र वर्ग में ध्रुव शर्मा ने गोल्ड, नितिन सैनी ने सिल्वर और सचिन सिंह ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किए।
प्रतियोगिताओं के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें विजेता, उवविजेता टीमों ओर खिलाड़ियों को मैडल व सर्टिफिकेट वितरत किए गए। वितरण समारोह में आयोजन समिति के संयोजक राम लाल बैरवा, सह-संयोजक धनकेश मीना, राजेश कुमार मीणा,  मनमोहन शर्मा, विमलेश सिसोदिया और रेफरी शारीरिक शिक्षक विजय शंकर शर्मा, अंगद मीना, शिवराम गुर्जर, रामावतार धोबी, हरिभजन गुर्जर, बलवीर सिंह जाट और कैलाश सैन उपस्थित रहे।खेल सप्ताह के तहत  कल क्रिकेट , लंबी कूद ओर तश्तरी फेंक खेलो का आयोजन होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !