Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से यौ*न हिं*सा के आरोप पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ यौ*न हिं*सा के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसमें थोड़ी बहुत लापरवाही हुई है। कैलाश विजयवर्गीय ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों का अचानक वहां से निकल जाना, बिना किसी को बताए ये थोड़ी सी उनसे गलती हो गई है।

Kailash Vijayvargiya's controversial statement on Australian women players in indore

क्योंकि वहां उनकी पर्सनल और पुलिस सिक्योरिटी भी थी। उनका कहना है कि खिलाड़ियों ने बाहर जाने की सूचना अपने कोच को नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि वे (खिलाड़ी) बात करते हुए निकल गई, किसी का ध्यान नहीं रहा और यह घटना हो गई। बीजेपी नेता कहते हैं कि इससे अब खिलाड़ी भी सीख लेंगे कि हम जब किसी दूसरे देश या शहर में जाएं तो अपनी सुरक्षा की चिंता भी करें।

आने वाले समय में टूर्नामेंट की मेजबानी पर असर पड़ने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि हमें महसूस हुआ है कि इसमें हमारी गलती कहां है और यह भी महसूस हुआ है कि खिलाड़ियों की गलती कहां है।

क्या है पूरा मामला:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर गई दो महिला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ अनुचित बर्ताव हुआ और उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस द्वारा की गई शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई जब दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंदौर स्थित रैडिसन ब्लू होटल से पैदल क़रीब 500 मीटर दूर खजराना रोड स्थित एक कैफे जा रही थीं। इंदौर के अडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बीबीसी न्यूज हिन्दी को बताया था कि इस मामले में अकील अहमद नाम के एक व्यक्ति को गिर*फ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !