Sunday , 8 March 2026
Breaking News

घर-घर सर्वे करवाकर रखे मौसमी बीमारियों पर नजर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के प्रत्येक शहर, गांव, ढाणी के प्रत्येक घर में जाकर स्वास्थ्य सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना को निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक सर्वे टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य सहायक, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को शामिल करें।

 

 

 

यह टीम घर-घर जाकर मौसमी बीमारियों, आईएलआई के मामलों को टेस्ट करेगी, स्वास्थ्य किट से प्रत्येक व्यक्ति की जॉंच करेगी, संदिग्ध मामलों में ब्लड सैम्पल लेकर उनकी जॉंच करवा कर उस व्यक्ति को निःशुल्क दवा देंगी, इलाज शुरू करवाएगी तथा जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थान को मामला रैफर करवाया जाएगा।

 

 

Keep an eye on seasonal diseases by conducting door to door survey in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि घर घर सर्वे की टीम टीकाकरण से वंचित लोगों को कोविड-19 टीका लगवाने के लिये प्रेरित करेगी तथा गर्भवती और शिशु के नियमित टीकाकरण के लक्ष्य और उपलब्धि के अंतर को शून्य करने का प्रयास करेगी।

 

 

 

प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और जन आधार कार्ड की जानकारी देकर ई-मित्र पर पंजीयन करवाने के लिये प्रेरित करेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने दवा किट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सीएमएचओ को निर्देश भी दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !