Thursday , 22 October 2026
Breaking News

उषा देवी की दोनो बेटियों को मिला पालनहार का लाभ

बेटियों के लालन-पालन के लिए मिलेगी 2 हजार रूपये प्रति माह मदद

 

उषा देवी शर्मा की 2 बेटियॉं राशि और प्रियांशी के नाम पालनहार में जुड़े हुए थे लेकिन सत्र 2021-22 के पालनहार सत्यापन नहीं होने के चलते योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इससे दोनों बेटियों के साथ ही स्वयं का जीवन यापन भी मुश्किल हो चला था।

 

 

 

आज गुरूवार को खंडार पंचायत समिति के कोसरा में लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान कैम्प में उषा देवी ने यह समस्या एसडीएम बंशीधर योगी को बताई तो उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्टाल से कार्मिकों को बुलाया तथा आवेदन मौके पर ही स्वीकृत करवाया। इससे भी अधिक राहत की बात यह रही कि उसे पालनहार का लाभ गत जुलाई से मिलेगा।

 

 

 

 

उषा देवी ने बताया कि दोनों बेटियों को 1-1 हजार रूपये प्रति माह सहायता के साथ ही साल में 1 बार बैग, कपड़े खरीदने के लिये 2-2 हजार रूपये मिलने से बहुत सहारा मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही जिला कलेक्टर और एसडीओ का आभार प्रकट करती हूं, “आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ”।

 

20 साल पुराना भूमि विवाद का राजीनामे से हुआ समाधान

 

कुश्तला निवासी नारायण माली और कल्याण माली के बेटों के बीच चल रहा 20 साल पुराने भूमि विवाद का गुरूवार को वहॉं लगे ‘‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’’ कैंप में एसडीएम कपिल शर्मा ने समझाइश कर आपसी सहमति से समाधान करवा दिया। इस भूमि विवाद में नारायण के पुत्र बृजमोहन और रामकिशन ने कल्याण के बेटों सूरया और गंगाधर के खिलाफ सवाई माधोपुर एसडीओ कोर्ट में 2001 ई. में सीमा एवं बंटवारा सम्बंधी वाद दायर किया था।

 

 

Usha Devi's two daughters got the benefit of foster care

 

 

इस कोर्ट के निर्णय के बाद पक्षकारान ने राजस्व अपील प्राधिकारी सवाई माधोपुर व उसके बाद राजस्व मण्डल, अजमेर में वाद दायर किये। राजस्व मंडल से यह प्रकरण विचाराधीन होकर सवाई माधोपुर एसडीओ कोर्ट के पास पुनः सुनवाई के लिये आया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि ऐसे प्रकरणों का न्यूनतम समय में आपसी सहमति से निस्तारण हो ताकि दोनों पक्षों का समय और धन बचे।

 

 

 

आपसी सहमति से हुए निस्तारण से दोनों पक्षों की दुश्मनी भी समाप्त हो जाती है क्योंकि इसमें किसी पक्ष की हार-जीत नहीं होती, साथ ही इस निर्णय को आगे किसी भी कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। विवादित भूमि कुश्तला में ही है। इसको देखते हुये एसडीओ ने इस प्रकरण को गुरूवार को कैम्प में रखा और दोनों पक्षों को राजीनामें के लिये राजी कर लिया।

 

 

 

प्रार्थी पक्ष को कैम्प में उपस्थित सभी ग्रामीणों के सामने आदेश की प्रति दी गयी। पक्षकारों ने विवाद का समाधान होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही जिला कलेक्टर और एसडीओ का आभार प्रकट किया तथा कहा कि “आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ”।

 

 

18 अक्टूबर को 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 18 अक्टूबर, सोमवार को सवाई माधोपुर के कुण्डेरा, बौंली के मोरण, मलारना डूंगर के मलारना डूंगर, वजीरपुर के खण्डीप एवं बामनवास के मीना कोलेता ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे।

 

 

 

इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान में सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी के वार्ड नम्बर 7 एवं 8 के शिविर सम्बंधित नगर परिषद  कार्यालय में लगेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !