Sunday , 6 September 2026
Breaking News

24 घंटे में नाबालिग को ढूंढकर अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस ने 24 घंटे में अपहृत नाबालिग को ढूंढ कर अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू एवं वांछित आरोपियो की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकाश चन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं संतराम पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजय में मनीषा मीना प्रोबेशनर चार्ज थानाधिकारी थाना बाटोदा मय पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में लोकेश पुत्र श्यामलाल मीना निवासी जाहरा पुलिस थाना बामनवास को गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 18 जून को नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने तथा पुत्री के मोबाइल पर किसी नम्बर से फोन आने की जानकारी देकर पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। प्राप्त रिपोर्ट पर अनुसंधान मनीषा मीना प्रोबेशनर द्वारा प्रारम्भ किया गया।

 

Kidnapping accused arrested after finding minor in 24 hours

 

जांच के दौरान अपहृत नाबालिग एवं अपहरणकर्ता के कैला देवी के पास, लोहर्रा गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थानाधिकारी मनीषा मीना (प्रोबेशनर) ने रायसिंह एएसआई तथा खुशीराम एवं सुरेश कांस्टेबल की पुलिस टीम के साथ काली सिल नदी के पास स्थित पहाड़ी की तलहटी में भोरु मीना पुत्र धनफूल मीना के मकान से पीड़िता को दस्तयाब कर एवं आरोपी लोकेश मीना को डिटेन किया गया। दस्तयाबशुदा बालिका व उसके परिजनों को हमराह लेकर बालिका के सुपुर्दगी निस्तारण हेतू बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर सदस्या ज्योति शर्मा के समक्ष पेश किया गया। जिनके आदेशानुसार दस्तयाबशुदा बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया। डिटेनशुदा आरोपी लोकेश पुत्र श्यामलाल मीना निवासी जाहिरा थाना बामनवास को बाद अनुसंधान पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !