Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कीर्ति जैन ने संभाला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष का पदभार

लंबे समय से पेंडिंग पड़े उपभोक्ताओं के मामले प्राथमिकता से निपटाना पहली प्राथमिकता – कीर्ति

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग सवाई माधोपुर की नव नियुक्त अध्यक्ष कीर्ति जैन ने आज गुरुवार को विधिविधान से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। कीर्ति जैन के साथ ही नव नियुक्त आयोग की सदस्य अपर्णा शर्मा ने भी आज ही नव नियुक्त अध्यक्ष कीर्ति जैन को अपनी उपस्थिति देकर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष कीर्ति जैन व अपर्णा शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आयोग अध्यक्ष का लंबे समय से पद रिक्त चल रहा था

 

 

Kirti Jain took charge President of the Consumer Commission in sawai madhopur

 

 

इस कारण उपभोक्ताओं के मामले भी काफी पेंडिंग पड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता उन पेंडिंग पड़े मामलों का प्राथमिकता निस्तारण कर उपभोक्ताओं को न्याय देना होगा। उन्होंने कहा की उपभोक्ताओं को जागरूक होना चाहिए ताकि उपभोक्ता आयोग के माध्यम से उन्हें शोषण से मुक्ति मिल सकती है। सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय दिलाने के लिए ही उपभोकता आयोग का गठन किया है। इस मौके पर बार अध्यक्ष जगन्नाथ चौधरी, संजय बोहरा, वरिष्ठ एडवोकेट राधामोहन शर्मा सहित कई एडवोकेट्स ने अपना संबोधन देते हुए कीर्ति जैन व अपर्णा शर्मा को नई जिम्मेदारियां संभालने पर बधाई दी।

 

 

 

साथ ही निष्ठा का पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। अंत में एडवोकेट आशीष जैन ने सभी आगंतुक अतिथियों साथियों का आभार जताया। इस मौके पर कीर्ति के पति वरिष्ठ एडवोकेट आशीष जैन छाबड़ा सहित उनके परिजन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संजय बोहरा बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, कार्यालय प्रभारी अनिल जैन, स्टाफ, अनेक एडवोकेट, पत्रकार तथा गंगापुर सिटी बार एसोसिएशन के सदस्य ,सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !