Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लाडो प्रोत्साहन योजना: राशि बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपये की

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बजट 2025-2026 वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महिलाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण एवं नवीन घोषणाएं की। जिन्हें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और विकसित राजस्थान के निर्माण में महिलाओं को बराबरी के अवसर दिलाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता परिचायक बताया।

 

 

Lado Incentive Scheme Amount increased to Rs 1 lakh 50 thousand

 

 

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अति गम्भीर कुपोषित बच्चों की समस्या के निदान के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में ऐसे बच्चों को दिये जाने वाले पोषण में दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम प्रति पैकेट किये जाने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने विधानसभा में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्बल देकर प्रत्येक क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दृष्टि से लखपति दीदी के लिए मात्र 1.5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उपलब्ध कराये जा रहे एक लाख रुपये के सेविंग बॉण्ड की राशि को बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपये करने जैसे विभिन्न कदम उठाये गये हैं।

 

 

 

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सक्षम बनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य कर रही लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी का सम्मान किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु प्रत्येक ब्लॉक पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही, उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि हेतु टेबलेट उपलब्ध करवाये जाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

 

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !