Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साढ़े तीन साल बाद – नाबालिग के साथ बालात्कार के आरोपियों को मिली सजा

साढ़े तीन साल बाद ही सही लेकिन आखिर आज उसे न्याय मिल ही गया।

Got Justice  court-specific Judge SC-Tribal Torture Case heardsentence life imprisonment accused gang rape
जब आज न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण ने सामूहिक बलात्कार के दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में नाबालिग युवती निवासी बम्बोर जिला टोंक के द्वारा दो युवकों के खिलाफ सदर थाना टोंक में उसके साथ दुष्कर्म कर फ़ोटो खेंचने और ब्लैकमेल व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। मामले में उसने बताया था कि 19 दिसम्बर को आरोपी उसे अपने घर बुलाने के लिए फोन कर रहे थे। जब वह नहीं गई तो वह उसे रास्ते में मिल गए और बहला फुसलाकर अपने घर ले गए। जहां छत पर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी उसका बलात्कार किया और फोटो भी लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और साथ ही फ़ोटो को नेट पर डालकर उसे बदनाम करने की बात भी आरोपियों ने कही।
वहां से पीड़िता जैसे तैसे निकल कर अपने परिवार जनों के पास पहुंची और उनको पूरी बात बताई। उसके बाद भी आरोपी उसके घरवालों को भी धमकाते रहे। इस डर से वे कुंडरा चौकी भी नहीं जा सके। उसके बाद 21 दिसंबर 2014 को थाना सदर टोंक में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
आज विशिष्ट न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्रा ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में संजय रेगर व गजेंद्र रेगर 376 डी के तहत ₹10000 का अर्थदंड और 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही धारा 366 में 10 वर्ष के कठोर कारावास व 5000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। ये दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी। इन दोनों आरोपियों को सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !