Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पर्यावरण शुद्धि के लिए उपभोग का सीमाकरण आवश्यक है – साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी

मनुष्य की बढ़ती हुई इच्छाओं ने पर्यावरण की अशुद्धता को असीमित कर दिया है। दिखावे व भौतिकवाद की चकाचौंध ने पर्यावरण अशुद्धता के रूप में एक नई विकट समस्या उत्पन्न कर दी है। अणुव्रत के नियमों में पर्यावरण की शुद्धि को समाहित कर संयमित जीवन के माध्यम से समस्या समाधान की दिशा में सार्थक पहल की गई है। वृक्षों को अनावश्यक नहीं काटना नियम से प्रारंभ हुई यह अहिंसक पहल पर्यावरण शुद्धि का आधार बन सकता है। खान पान से लेकर जीवन पद्धति में हम संयम को अपना कर पर्यावरण शुद्धि की दिशा में अभिनव प्रयोग कर सकते है। विचार युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने आदर्शनगर स्थित अणुव्रत भवन में आयोजित अणुव्रत सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण शुद्धि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। इस अवसर पर साध्वीश्री निर्मलप्रभाजी व डॉ. जिनायशाजी ने पर्यावरण शुद्धि जागरूकता गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

 

Limitation of consumption is necessary for environmental purification - Sadhvishree Punyaprabhaji

 

अणुव्रत चेतना दिवस के अवसर पर साध्वीवृंद ने गीतादेवी राबाउमावि आदर्श नगर में विद्यालय की छात्राओं के मध्य जीवन में नैतिकता व ईमानदारी की आवश्यकता को स्पष्ट किया व अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों को अपनाकर जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने परीक्षा में अनैतिक साधनों का उपयोग नहीं करने व व्यसन मुक्त जीवन जीने के संकल्प ग्रहण किए। इस अवसर पर साध्वीश्री निर्मलप्रभाजी ने प्रेरणादाई उदबोधन दिया व साध्वीश्री जिनयशाजी ने प्रेक्षाध्यान के अनुभूत प्रयोग करवाए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने साध्वीवृंद का आभार ज्ञापित किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष घनश्याम जैन ने स्टाफ व छात्राओं को धन्यवाद अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन उपासक चंद्रप्रकाश जैन ने किया। इस अवसर पर लोक अभियोजक अनिल जैन एडवोकेट ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की उद्देश्यपूर्ण जानकारी देकर जागरूक बनाने की प्रेरणा दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !