Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रेलकर्मी जन जागरण अभियान के तहत रेलकर्मियों की सुनी समस्याएं

आज शनिवार को जन जागरण अभियान के दूसरे दिन सवाई माधोपुर शाखा ने मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा शाखा अध्यक्ष जनाबुद्दीन, ट्रैकमेंन साथीयों से मिले। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने बताया कि दूसरे दिन भी कोटा मंडल के तुगलकाबाद, भरतपुर, बयाना, हिण्डौन, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बांरा, बूंदी, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ, विक्रमगढ़ आलोट व कोटा की सभी शाखाओं द्वारा रेलकर्मी जागरूकता अभियान का आगाज किया जा रहा है। यूनियन के शाखा अध्यक्ष जनाबुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलकर्मी रवांजना डूंगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलोनी के अंदर जंगली बबूल और झाड़ियां और 4 फिट का घास उगा हुआ है।

 

 

रवांजना स्टेशन क्वार्टरों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ रहा, नालियों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है व इंदरगढ़ की आरआरबी थाने में बंद होने के कारण कर्मचारियों को मोटरसाइकिल पर या अपने खर्चे पर किराए से साधन करके बिटवीन सेक्शन में सामान ले जाना पड़ रहा है। जल्द से जल्द सेक्शन में एक व्हीकल हायर करवाया जाएं। जाखड़ नदी के आसपास बिटवीन सेक्शन में कोई हेडपम्प नहीं होने की वजह से पानी की काफी समस्या रहती है। क्योंकि आमली स्टेशन 6 किलोमीटर और इंद्रगढ़ स्टेशन से 8 किलोमीटर की दूरी पर है और इसके बीच में कहीं पानी नहीं है।

 

listened to problems of railway workers under Jan Jagran Abhiyan in sawai madhopur

 

कर्मचारियों ने इंद्रगढ़ – आमली के बीच एसएसपी के पास एक हैंडपंप की मांग रखी। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने जागरूकता अभियान के तहत केन्द्र सरकार की मोद्रीकरण निजीकरण की नीति अपनाने जा रही रेलकर्मी विरोधी नीतियों के बारे में बताया। रेलकर्मी जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक रेल कर्मचारियों से सम्पर्क कर उनके कार्यस्थल, आवास, स्थानान्तरण, प्रमोशन इत्यादि समस्याओं को लिखित में लेकर इनका निराकरण करवाया जाएगा।

 

 

साथ ही आज के अभियान में मंडल अध्यक्ष कामरेड लोकेंद्र मीणा, शाखा अध्यक्ष जनाबुद्दीन, कोषाध्यक्ष शंकर लाल मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष देवनारायण गुर्जर, शंभू दयाल मीणा, हंसराज गुर्जर, विनय प्रताप सिंह, जगराम गुर्जर, मोहन दीक्षित व हरकेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !