Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिशद क्षेत्र के जिनालयों में श्रद्धा की झलक के साथ ही जिनेन्द्र देव के अभिशेक, शांतिधारा व निर्वाण लड्डू चढाने की धूम रही।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया आलनपुर में महोत्सव का शुभारम्भ पं. उमेश जैन शास्त्री के निर्देशन में सुबह जिनेन्द्र देव के किए गए अभिषेक के साथ हुआ। विश्व की सुख-समृद्धि व कामना के साथ मंत्रोच्चारों के बीच शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रभावित की गई। श्रावक-श्राविकाओं ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ भगवान चन्द्रप्रभु की अष्टद्रव्यों से पूजन कर पंच कल्याणक के चार अर्ध्य चढ़ाने के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक उच्चारण करते हुए हाथों में अर्ध्य, दीपक, श्रीफल लेकर मोक्ष के प्रतीक स्वरूप मोदक (निर्वाण लड्डू) प्रभु चरणों में अर्पण किये।.

Lord chandraprabhu moksha kalyanak mahotsav celebrated sawai madhopur
पूजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सिलसिलेवार दी गई भजनों की मनभावन प्रस्तुतियों पर इन्द्र-इन्द्राणियों ने भक्ति नृत्य कर जिनेन्द्र देव को खूब रिझाया। महाअर्ध्य समर्पण, शांतिपाठ एवं विसर्जन विधि के साथ पूजन सम्पन्न हुई। पूजन के उपरांत जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी और भगवान चन्द्रप्रभु का गुणगान कर पुण्य का संचय किया।
इस अवसर पर शहर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में ससंघ विराजित आर्यिका 105 चिन्मयमति माताजी ने धर्म चर्चा के दौरान भगवान चन्द्रप्रभु के जीवन चरित्र को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति को राग, द्वेश छोड़कर अपनी आत्मा का चिंतन करना चाहिए तब ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। उन्होंने लोगों को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सम्यक् दर्शन के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं हो सकता।
जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आर्यिका संघ के सानिध्य में 14 से 21 मार्च तक अष्टान्हिका पर्व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जावेगा। इस 8 दिवसीय पर्व के दौरान जिला मुख्यालय स्थित जिनालयों में नंदीश्वरद्वीप, पंचमेरू की विशेश रुप से पूजा-आराधना, जाप, पाठ, शास्त्र सभा आदि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !