Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संसद के बाहर धुआँ फेंकने वाले महिला – पुरुष गिरफ़्तार, लगा रहे थे नारे 

संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी है। आज ही के दिन एक बार फिर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जहां पर दो लोग सुरक्षा को तोड़ते हुए संसद के अंदर दर्शक दीर्घा में घुस आए। फिलहल आईबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भारतीय संसद के बाहर आज बुधवार दोपहर रंगीन धुआँ छोड़ने के मामले में एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

Man and woman who threw smoke outside Parliament and were raising slogans arrested

लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आईबी की टीम उनसे पूछताछ में जुटी है। बाहर नारे लगा रहे दोनों लोगों को संसद की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी नीले रंग की ड्रेस पहने महिला को पकड़कर ले जाती दिख रही हैं। इस दौरान ये महिला नारे लगाती सुनाई दे रही है।वीडियो में इस महिला को नारे लगाते सुना जा सकता है, “भारत माता की जय, तानाशाही बंद करो, जय भीम-जय भारत, संविधान बचाओ, महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !