Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मणिपुर में हिं*सा: एक की मौ*त, कई इलाकों में बंद का ऐलान

मणिपुर: मणिपुर में सुरक्षाबलों और अज्ञात हथिया*रबंद लोगों के बीच गो*लीबारी में एक कुकी महिला की मौ*त हो गई। वहीं इससे पहले एक मैतेई किसान पर गो*लियां चलाई गई थीं, जिसमें वो घायल हो गए। मणिपुर पुलिस के अनुसार फा*यरिंग में जिस महिला की मौ*त हुई है, उनका नाम हुईखोलहिंग हाईकिप था। कुकी जनजाति की महिला की मौ*त को इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने ‘क्रू*र एवं लक्षित ह*त्या’ बताया है।

Manipur Latest News Update 20 June 25

महिला की मौ*त का वि*रोध करते हुए आईटीएलएफ और कुछ कुकी नागरिक संगठनों ने अपने-अपने इलाके में बंद का ऐलान किया है। आईटीएलएफ के अनुसार गो*लीबारी में जान गंवाने वाली महिला हुईखोलहिंग लैंगचिंगमैनबी गांव के प्रमुख की पत्नी थीं।

पुलिस ने क्या बताया:

मणिपुर पुलिस ने सीमावर्ती फुबाला में गो*लीबारी और उसके बाद की गई कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि गुरुवार को दिन के करीब 3 बजे फुबाला अवांग मनिंग लेइकाई इलाके में एक अज्ञात हथि*यारबंद बद*माश ने वहां खेत में काम कर रहे निंगथौजम बीरेन सिंह नाम के एक किसान पर गो*लियां चलाई। किसान के बाएं हाथ में गो*ली लगी है जिनका इलाज इंफाल के रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि गो*लीबारी की इस घटना के बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने लंगचिंगमनबी, हेइचांगलोक और फुबाला गांव के पश्चिमी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों पर अज्ञात हथि*यारबंद बद*माशों ने गो*लीबारी की और सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गो*लीबारी के दौरान लैंगचिंगमैनबी गांव की एक महिला गो*ली लगने से मृ*त पाई गईं।

सुरक्षाबलों की टीम संयुक्त रूप से अप*राधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इंफाल घाटी के सीमा के आखिरी छोर पर स्थित फुबाला की विशाल कृषि भूमि एक तरफ कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले की पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में मैतेई और कुकी जनजाति के बीच तनाव कई महीनों से जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !