Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

राम मन्दिर उद्घाटन के अवसर पर होंगे कई कार्यक्रम

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शनार्थ आगामी 22 जनवरी 2024 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुभारम्भ कर रहे हैं। आम-जन को दर्शनार्थ आमंत्रण हेतु आगामी 1 जनवरी से 7 जनवरी तक बस्ती में पीले चावल बांटकर अपने-अपने घरों को दीपावली की तरह सजावट व दीप प्रज्वलित करने तथा 22 जनवरी 2024 के बाद अयोध्या जाकर श्रीराम-लला के दर्शन करने का आग्रह किये जाने की प्रक्रिया के तहत रामलीला मैदान बस्ती संघ टोली की बैठक का सनाढ्य सदन में आयोजन रखा गया।

 

मनमोहन गौतम ने बताया कि बैठक में जिला टोली सम्पर्क सदस्य दामोदर माली का मार्गदर्शन रहा। जिसमें बस्ती संरक्षक दानवीर बगीची के महंत बाबा रामदास महाराज, बस्ती संयोजक दिनेश शर्मा को बनाया गया। मीटीगं में दीनदयाल मथुरिया, मनजीत सिंह, उमाशंकर सोती, लक्ष्मी प्रकाश माथुर, मनीष महेश्वरी, चिंटू चैधरी, सुमित मीणा, महेश सोनी, मदनमोहन गर्ग, सीताराम खंगार, विष्णु माथुर, दिनेश मंगल, महेन्द्र शर्मा, तेजवान सिंधी, पंकज जैन, बृजमोहन सैन, गोपाल शर्मा, महेश सैन, शम्भु राणा, कैलाश सलावट, गौत्तम शर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे।

 

जिसमें बस्ती क्षेत्र के सभी मंदिरों में सजावट करने तथा दीप प्रज्वलित करने, गीताभवन में 22 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से सैकड़ों की तादाद में सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा दोपहर 11.55 पर सामुहिक महाआरती का आयोजन तथा प्रसाद वितरण तय किया। इसके साथ ही अयोध्या में चल रही श्रीराम-लला की महाआरती का सीधा लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कराने का निर्णय हुआ। कार्य को भव्यता के लिए रामलीला मैदान बस्ती क्षेत्र में सात छोटी टोलियों का भी गठन किया गया।

 

Many programmes will be held on the occasion of Ram temple inauguration in sawai madhopur

 

राम मंदिर उद्घाटन तैयारी को लेकर भाजपा बजरिया मंडल बैठक हुई संपन्न

भाजपा के बजरिया मंडल ने आज बुधवार को राम मंदिर की तैयारी को लेकर अग्रसेन सदन में मीटिंग आयोजित की गई।
बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के बजरिया मंडल के 11 मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा निकालकर राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन पर जाएगी जहां पर उनको एक कलश अक्षत व राम मंदिर के निमंत्रण दिया जाएगा एवं कलश की पूजा होगी। उसके बाद कलश लेकर सभी 11 मंदिरों पर आएंगे और अपनी-अपनी बस्तियों में कलश के साथ चावल एवं निमंत्रण वितरित किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ. भरत मथुरिया, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष कमल मीणा, बलवीर सिंह, सत्यनारायण धाकड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, हरी गुप्ता, भवानी सिंह मीना, प्रणव गौतम, राजू अग्रवाल, कमलेश जैलिया, राजू दाधीच, दीपू जिनघर कमलेश शर्मा, पदम जैन, जितेंद्र सैनी, कन्ह्या सैनी, आशा शर्मा, अलका शर्मा, कृष्ण गुप्ता, संतोष मथुरिया मीना जैन संतोष जैन आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !