Thursday , 22 October 2026
Breaking News

महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर 31 जुलाई से जिले में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर जिले में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2019 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिए आयोजित तैयारी बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं राज्य सरकार की ओर से मनोनीत प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक अलाउद्दीन आजाद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृृत रूपरेखा का निर्माण कर नोडल एवं कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एक पूरा दर्शन है। महात्मा गांधी के आदर्श आज के वर्तमान युग में और अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सवाई माधोपुर जिले में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदर्शनी एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

many programs organized on Mahatma Gandhi's 150th birth anniversary July 31
इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अलाउद्दीन आजाद ने कहा कि गांधी एवं युग एवं दर्शन है। गांधी को पढने एवं समझने पर ही पीढियां सुधरेगी। भारत को विश्व गुरू एवं दुनियां का सिरमौर बनाना है तो गांधी को जानना एवं जीवन में उतारना होगा। उन्होंने कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन वृहत स्तर पर करने तथा जन सहभागिता एवं युवाओं की भागीदारी बढाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने की बात कही।
नोडल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई को महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रथम दिवस इंद्रा मैदान से एवं 72 सीढी स्कूल से रैली निकाली जाएगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल्स भी लगाई जाएंगी।
द्वितीय दिवस 1 अगस्त को गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है विषय पर निबन्ध प्रतियोगिताए गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकलां तथा सद्भावना एवं विकास विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 2 अगस्त को बुनियादी शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन एवं प्रदर्शनी का समापन होगा।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियो तथा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी के साथ समन्वय रखते हुए दी गई जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, महिला बाल विकास के उप निदेशक धर्मपाल सिंह, उपखंड अधिकारीगण, तहसीलदार मनीराम, आयुक्त नगर परिषद, डीईओ मिथलेश शर्मा, रामखिलाडी मीना, रमेश मीना, विनोद जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह होंगे कार्यक्रम:- प्रस्तावित योजना के अनुसार 31 जुलाई को प्रातः गांधी संदेश यात्रा एवं रैली का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही आमजन की सहभागिता होगी। महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित 3 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जायेगा। एक अगस्त को “गांधी अतीत ही नही, भविष्य भी हैं” विषयक निबन्ध प्रतियोगिताए “गांधी के सपनों का भारत” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता तथा “सद्भावना एवं विकास” विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दो अगस्त को “बुनियादी शिक्षा” विषय पर संगोष्ठी के साथ ही समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित जिलेवार चल प्रदर्शनी का आयोजन 12 जून 2019 से शुरू हुआ है और यह क्रम 4 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !