Friday , 23 October 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन को लेकर बैठक हुई आयोजित

अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन को रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों के अधिकारी सामूहिक जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय रखते हुए कार्यवाही करें। जिले में बजरी के अवैध खनन और परिवहन की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन को रोकने के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों से कही।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव चौधरी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, खनिज विभाग, जिला परिवहन विभाग, पुलिस, वन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि नीचे के स्तर से सभी विभाग एवं कार्मिक पूर्ण कमिटमेंट के साथ कार्य करें तो अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन को रोका जा सकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुए गंभीरता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बजरी के स्टाॅक को जब्त करने, सीज करने तथा इसकी नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन कार्य में सहयोग करने वाले तथा रैकी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Meeting held illegal gravel mining collectorate sawai madhopur
उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, परिवहन, खनन एवं प्रशासन के अधिकारी सामूहिक रूप से कार्यवाही करें, अवैध खनन के काम आने वाली जेसीबी, लोडर के खिलाफ भी कार्यवाही करें। ओवरलोड ट्रेक्टर एवं ट्रॉली, ट्रक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। ट्रॉलियों में अवैध रूप से लगाए गए फंटें कटवाएं जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी करवाएं। निश्चित स्थान एवं नाके चिन्हित कर कार्यवाही करें, जिससे प्रभावी कार्यवाही हो सके तथा अवैध बजरी खनन करने वालों को रोका जा सके। बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारियों से अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन रोकने के लिए की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में सवाल जवाब किए। बैठक में खनिज विभाग के अभियंता, जिला परिवहन अधिकारी को विभिन्न स्थानों पर कार्मिक लगाने एवं आरएसी नियुक्त करने के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ.सिंह ने खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अवैध खनन के मामलों में चालान तथा खनिज एक्ट में कार्यवाही करें। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अवैध खनन के मामलों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने पिछले तीन चार दिन में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, एडीएम महेन्द्र लोढा, जिला परिवहन अधिकारी पी.आर.जाट, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, उपखंड अधिकारी खंडार रतनलाल अटल, उपखंड अधिकारी बामनवास हेमराज परिडवाल, मलारना डूंगर मनोज वर्मा, बौंली एसडीएम बद्रीलाल, एसडीएम गंगापुर बिजेन्द्र मीना, एसडीएम वजीरपुर सुनिता यादव, खनिज विभाग के एमई मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण राजवीर सिंह, थानाधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !