Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने ली मीडिया एवं राजनैतिक दल प्रतिनिधियों की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पी.सी पवन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2018 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए मीडिया एवं सभी राजनैतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों के संबंध में आयोजित पत्रकार एवं राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग में बोल रहे थे।

 Representatives of journalists political parties District Collector

उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 28 सितंबर को किया गया है। पुनरीक्षण कार्यकम के बाद अंतिम प्रकाशन की स्थिति में मतदाता सूची में 487592 पुरूष एवं 422392 महिला मतदाताओं के नाम जिले में दर्ज है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान एवं जुलाई में प्रकाशित ड्राफ्ट के बाद मतदाता सूची में कुल 9 हजार 166 मतदाताओं के नाम हटाए गए जिनमें 5397 पुरूष एवं 3769 महिलाओं के नाम थे। इसी प्रकार 3512 पुरूष एवं 3124 महिला मतदाताओं के कुल 6 हजार 636 नाम जोड़े गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 अक्टूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बी.एल.ओ मतदान केन्द्र पर उपस्थित होंगे। जहाँ वंचित मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म नं. 6 प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अधिक प्रयास किया जाए। जिससे वे मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची प्राप्त करके अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी दें तथा नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन करवाने का कार्य करवाएं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर ऑफिसर लगाए गए है जो आदर्श आचार संहिता की पालना कराना सुनिश्चित करने के साथ ही मतदान, भयग्रस्त क्षेत्र सहित निर्वाचन विभाग की आंख एवं कान बनकर कार्य करेंगे। इसी प्रकार संवेदनशील मतदान केन्द्र की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब की बार मतदान में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन से भी मतदाता अपने इच्छित उम्मीदवार को मतदान कर सकते हैं इसमें वह स्वयं भी डिसप्ले देख सकते है तथा एक पर्ची भी निकलती है। वीवीपैट मशीन की आम मतदाता की जागरूकता के लिए मोबाईल वैन का संचालन किया जा रहा है तथा सभी ईआरओ कार्यालयों में भी वीवीपैट जागरूकता केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने वीवीपैट के संबंध में मीडिया की शंकाओं के समाधान की भी जानकारी दी।

उन्होंने मीडिया से आव्हान किया कि वह निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के संबंध में अपने सुझाव देवें ताकि चुनाव कार्य में सहयोग मिल सके। मीडियाकर्मी एवं राजनैतिक दलों के साथ संयुक्त मीटिंग में कांग्रेस के शिवचरण बैरवा, हरिमोहन शर्मा, लक्ष्मी कुमार शर्मा, भाजपा के डॉ. भरत मथुरिया, बसपा से राजेश मीना सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी प्रकार विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !