Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शहरी क्षेत्र की आशाओं की त्रैमासिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाईमाधोपुर की बैठक नगर परिवार कल्याण केन्द्र सिटी सवाईमाधोपुर में शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक प्रतीक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Meeting  quarterly activities urban areas

इस दौरान पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक को बैठक में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की त्रैमासिक प्रगति से अवगत कराया जिसमें शहरी क्षेत्र में सघन डिप्थीरिया टीकाकरण (डीपीटी बूस्टरका द्वितीय टीका), नियमित टीकाकरण, मिशन इन्द्रधनुष अभियान, परिवार कल्याण सेवायें, (महिला नसबन्दी एवं पुरूष नसबबन्दी, अन्तरा, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी), आरसीएचरजिस्टर, राजश्री योजना (द्वितीय किस्त), पीसीटीएस की लाईन लिस्टिंग, आशा क्लेम फार्म, आशा डायरी, एचबीएनसी भ्रमण, महिला आरोग्य समिति की बैठक एवं प्रभावित क्षेत्र में मौसमी बीमारियों में सम्पादित की जा रही गतिविधियों (एन्टी लार्वा, ऐक्टीविटी, फोगिंग) एवं मासिक गतिविधियां इत्यादि कार्याे की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सभी कार्यो की समीक्षा भी की गई। जिन आशाओं की मासिक गतिविधयां कमजोर पायी गयी उन आशाओं को निर्देशित किया गया कि आगामी दिवस में अपने कार्य में सुधार लाते हुए कार्यो को अतिशीघ्र पूर्णकरें। डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा सभी आशाओं से विस्तृत चर्चा की गयी एवं सभी शहरी आशाओं को निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अपना पूर्ण प्रयास करें। बैठक में सभी को तम्बाकू नहीं खाने की अभिषेक सोलेमन एवं राजीव सैन एनटीसीपी द्वारा प्रतिज्ञा दिलाई गयी । उक्त बैठक में डाॅ. नीलम जैन, प्रतीक शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम, विनोद शर्मा हैल्थ मैनेजर, जितेन्द्र साहू अकाउन्टेन्ट, शीला के. एलएचवी, अनिता सोनी एएनएम, परमेश्वरी एएनएम, अनुपम व मतीन वैक्सीनेटर एवं शहरी क्षेत्र की समस्त आशायें उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !