Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम राजे से की मुलाकात

“नगर परिषद के वर्तमान हालात पर सीएम राजे को दी जानकारी”
बीजेपी के पूर्व महामंत्री एडवोकेट रंगलाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह भाया ने सवाई माधोपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से 8 सिविल लाइन जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सवाई माधोपुर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री राजे को बताते हुए कहा कि जिले में पानी और बिजली की प्रमुख समस्या है।

Meeting cm Rajasthan chief minister Vasundhara Raje discussion problems Sawai Madhopur Ranthambore

साथ ही नगर परिषद के वर्तमान हालात पर भी मुख्यमंत्री राजे को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई विकास कार्य हुए हैं। जिनकी जनता सराहना करती है, लेकिन सवाई माधोपुर नगर परिषद के वर्तमान हालात की वजह से हमारी पार्टी को नुकसान हो रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित अनेक लोगों से मिलकर उन्होंने अपनी बात रखी है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया की सवाई माधोपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के उपर एसईडी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से भी पार्टी की छवि खराब हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुनते हुए हमारे द्वारा दिए गए सभी कागजातों को देखा और उस पर शीघ्र ही पार्टी हित में निर्णय लेने की बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री राजे ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रियता से जुड़े रहने को कहा। इस पर उन्होंने भी मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी का जिला संगठन और विधायक एवं सांसद पूरे मन से कार्य कर रहे हैं। विकास में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। खंडार विधानसभा क्षेत्र के बोतल से जो सड़क बनी है, साथ ही सवाई माधोपुर से चौथ का बरवाड़ा वाया शिवाड़ जयपुर को जोड़नी वाली सड़क से क्षेत्र में चारों ओर विकास हुआ है। इससे सवाई माधोपुर जिला हिंदुस्तान के सभी प्रांतों से जुड़ चुका है। हमारी जो छोटी मोटी समस्या है हम उसे दूर करने की करने की कोशिश कर रहे हैं। बस खाली हमारे पाक दामन पर एक ही धब्बा नगर परिषद का धब्बा है, जिसका इलाज करना बहुत जरूरी है। इस पर मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !