Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

जलापूर्ति सुचारु रूप से करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद नेतृत्व में उपजिला कलेक्टर के रीडर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया। ज्ञापन जरिये उन्होंने बताया की मलारना डूंगर में पीर बाबा की तलहटी के नीचे बनी पानी की टंकी से पिछले 5 दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से मिर्जा मोहल्ला, धोबी पाड़ा, नाई साईं मोहल्ला, घाटी पाडा, जामा मस्जिद क्षेत्र, तहसील क्षेत्र, सीताराम मन्दिर क्षेत्र सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है।

Water drinking supply memorandum youth congess MJSA Rajasthan Sawai Madhopur Malarna dungar

पीर बाबा की तलहटी में बनी इस पानी की टंकी से एक साल में 3 महीने जलापूर्ति की जाती है। वहीं एक महीने में 3 या 4 बार ही जलापूर्ति की जाती है। एक बार जलापूर्ति ठप हो जाने के बाद 8 या 10 दिन बाद ही जलापूर्ति सुचारू हो पाती हैं। ऐसे में कई बार लिखित में एवं मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले चार पांच सालों से लगातार चली आ रही है। मगर आज तक कोई भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मोहल्लेवासियों की कोई सुध नहीं ली है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर 2 दिन के अंदर जलापूर्ति नियमित रूप से सुचारू नहीं की गई तो पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कोई भी जनहानि होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान शानू खलीफा, इरफान शाह, अरशद जेदी, शादाब अली, तालिब खान सहित कई लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !