Thursday , 23 July 2026
Breaking News

उर्दू भाषा संबंधी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान उर्दू संघर्ष समिति शाखा सवाई माधोपुर ने नबीशेर खान एवं सगीर खान के नेतृत्व में उर्दू शिक्षा संबंधी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम का जिला प्रशासन को सौंपा। समिति के जिला संयोजक मोइन खान ने बताया कि उर्दू भाषा चूरु जिले के ठाकुर शमशेर खान भालू के नेतृत्व में 1 नवम्बर को चुरू से दांडी (गुजरात) तक विभिन्न मांगों को लेकर पैदल दांडी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का मकसद उर्दू की बदहाल स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना तथा जननमानस में जागरूकता पैदा करना है।

Memorandum submitted in the name of Chief Minister regarding the demands related to Urdu language

मगर इन मांगों पर अब तक सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। राजस्थान सरकार की भाषा के प्रति संवेदनात्मक भावना के बावजूद भी प्रशासनिक स्तर पर उर्दू भाषा की अनदेखी की जा रही है। सरकार इस ओर जल्द ध्यान दे। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पूर्व में आयोजित परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उर्दू के पद वृद्धि, प्रदेशभर में स्टाफिंग पैटर्न के नाम पर समाप्त किए गए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के उर्दू के पदों का पुनः सृजन, तृतीय भाषा को स्टाफिंग पैटर्न से बाहर रखा जाए, कक्षा 1 से उर्दू विषय पढ़ाने की स्वीकृति, महात्मा गांधी विद्यालयों में उर्दू भाषा के पद सृजन, मदरसों में राजकीय विद्यालय समान सुविधा उपलब्ध करवाने, मदरसा सहयोगी को स्थायी करने, समस्त डाइट में उर्दू व्याख्याता के पद एवं समस्त मॉडल स्कूल में उर्दू विषय के पद स्वीकृत किए जाने संबंधी मांगो सहित एक मांग पत्र सवाई माधोपुर शाखा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय को दिया गया। इस अवसर पर इमरान खान, आबिद खान, नफीश खान, इंसाफ खान, मिनहाजुल, असलम खान, कलाम खान, कादिर खान, जाविद खान सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !