Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रीट लेवल-2 में पदों को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

प्रशिक्षित शिक्षक वर्तमान सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में पत्ता साफ करेंगे

 

बीएड एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी.एल.एड. संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रीट लेवल 2 में पदों की वृद्धि किए जाने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जोनवाल को संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा l इस अवसर पर संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय 24 सितम्बर 2019 को किया जब प्रशिक्षित शिक्षक व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 मे सरकार द्वारा प्रदान किए गये 19 प्रतिशत आरक्षण के लिए पदों की वृद्धि की मांग कर रहे थे जिससे सामान्य वर्ग को नुकसान नहीं हो जबकी उस समय लगभग 10000 पद खाली थे लेकिन सरकार ने प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ छल किया l

 

 

उन्हें परीक्षा हो जाने बाद भी कोरे आश्वासनों के सब्जबाग दिखाए लेकिन पदों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं की जिससे सामान्य वर्ग की कई प्रतिभाओं का व्याख्याता बनने का सपना सपना बनकर रह गया l वे अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे की युवाओं के नाम पर आने वाली सरकार ने प्रशिक्षित युवा शिक्षकों के साथ ही छल किया है l उन्होंने बताया की प्रशिक्षित युवा शिक्षक इस सदमे में से बाहर निकल कर लेवल 2 की तैयारी करने लगा और फिर शिक्षक बनने का सपना सजाने लगा कि वर्तमान सरकार ने रीट पात्रता परीक्षा हो जाने के बाद लेवल 2 की भर्ती में बजट घोषणा के विपरीत 6 हजार पदों को घटाकर लेवल 1 में समायोजित करने का एक तुगलकी फरमान जारी किया तो प्रशिक्षित शिक्षक लेवल 2 को करारा झटका लगा क्योंकि वर्तमान सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है और यह पहली भर्ती है जिसे पहले कोविड के कारण तथा बाद में रीट 2021 में नकल प्रकरण के कारण लेवल 2 की परीक्षा एक बार भी पूर्ण नहीं हो पाई है l

 

Memorandum submitted regarding the demand to increase the posts in REET Level-2

 

सरकार का यह निर्णय रीट लेवल 2 के प्रशिक्षित शिक्षकों के मुंह से निवाला छिनने के समान है जिससे प्रशिक्षित युवा शिक्षकों में आक्रोश की सीमा चरम पर पहुंच गई है l लेखक जय कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री एक सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने के लिए एक युवा को पहले दो वर्ष की बी.एड. करनी होती है जिसमे वह 6 माह तक सरकारी स्कूल में इन्टर्नशिप के नाम पर मुफ्त में अपनी सेवाएं देनी होती है उसे परीक्षा भर्ती घोषणा होने के 3 वर्ष बाद भी परीक्षा देना बाकी हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है l क्या उनके नाम पर केवल वोट वटोरने के लिए बड़े – बड़े विज्ञापनों के होर्डिंग लगाना ही वर्तमान सरकार का एक मात्र उद्देश्य रह गया है l

 

जननायक महोदय प्रशिक्षित युवा शिक्षक वर्तमान सरकार से दो बार धोखा खा चुके है अगर अबकी बार इनके आर्थिक हितों और मान प्रतिष्ठा के साथ वर्तमान सरकार ने कुठाराघात किया तो ये प्रशिक्षित शिक्षक आगामी विधानसभा चुनाव मे वोट की चोट करने का पूर्णतय मन बना चुके है l इस अवसर पर संघ संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि प्रशिक्षित युवा शिक्षकों के मन में उठे हुए आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा जो पदों की घोषणा की गई थी, इसमें भी लेवल 2 के पदों को घोषणा के अनुरूप कर उसमे भी और 10000 पदों को जोड़ने चाहिए l इस अवसर पर अमित बैनाडा, संजू मीना, रामदयाल वैष्णव, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !