Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आम जन विकास समिति के उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आम जन विकास समिति बामनवास के पदाधिकारियों के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हालात में पड़ी सड़क जैसी कई समस्याओं को लेकर उप जिला कलेक्टर को अवगत करवाया। ज्ञापन में बामनवास तहसील में वर्तमान में विभिन्न सड़कों की हालत खस्ता या निर्माण कार्य बंद पड़े हुए हैं। इन को लेकर आम जन विकास समिति के पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। जाहिरा से बामनवास के बीच सड़क मार्ग का कार्य गत दिनों से बंद है। संवेदक फर्म कार्य को अधूरा छोड़ कर चला गया। बामनवास से लीवाली सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और विलायती बबूल ने सड़क को पूरी तरीके से ढक दिया है। इससे एक्सीडेंट होने का अंदेशा भी रहता है। नानेटा घाटी कटिंग व निर्माण कार्य कई महीनों से कार्य बंद पड़ा हुआ है। खेड़ली मोड़ से बाटोदा से विछोछ सड़क निर्माण कार्य व बिछोछ से बैराड़ा मोड़ तक सड़क डामरीकरण चादन होली ग्राम से हरकेश शिव लाल के घर से पीपली वाली ढाणी होते हुए रमजानीपुरा तक ग्रेवल सड़क का कार्य बामनवास से सफीपुरा सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र शुरू करवाकर सड़कों को ठीक करवाने की मांग की।

Memorandum submitted to Deputy District Collector Bamanwas
आम जन विकास समिति के सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते समय उप जिला कलेक्टर को अवगत करवाया शीघ्र कार्य चालू नहीं करवाने पर बड़ा जन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देते समय अशोक कुमार मीणा, दयाराम मीणा, मुकेश मीणा, राहुल मीणा, ऋषिकेश मीणा, राम नरेश मीणा, प्रकाश सैनी, मुनेश कुमार मीणा, मनीष कुमार मीणा, कमलेश मीणा, योगेंद्र मीणा, बल्लू राम मीणा, बंशीधर मीणा, पूर्ण सिंह डोई, अशोक जारेडा, अमित कुमार मीणा, मुकेश लोदवाल, भीम सिंह मीणा, नमो नारायण पांचाल, गणेश कुमार मीणा, हरिमोहन मीणा, विनोद कुमार मीणा, केदार लाल मीणा, राजेश गुर्जर इत्यादि उपस्थित रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !