Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसडीएम द्वारा चालान काटने पर भड़के व्यापारी

बामनवास एसडीएम द्वारा मंगलवार को मास्क नहीं लगाने पर दुकानदारों के चालान काटने पर दुकानदार भड़क गए। जानकारी के अनुसार दुकानदारों ने एसडीएम को बताया कि अब से पहले मास्क लगाकर रहने के बावजूद भी बार-बार उनके चालान काटे जा चुके हैं। रोज-रोज चालान काटना कहां तक न्याय संगत है। बात बढ़ने पर एसडीएम ने दुकानदारों को थाने पर बुलवा लिया जिससे दुकानदारों का गुस्सा और भड़क गया। ऐसे में सभी दुकानदार एक राय होकर अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस थाने पहुंच गए।

 

Merchants angry to SDM for cutting challan

दुकानदारों बाटोदा थाने में पहुंचकर दोनों दुकानदारों को छोड़ने की मांग की। ओर आए दिन चालान नहीं काटने की मांग की। इस बीच एक बार तो एसडीएम ने दोनों को पाबंद करने के निर्देश दे दिए। लेकिन मामला बढ़ता हुआ देख दोनों को छोड़ दिया गया। वहीं मास्क लगाकर दुकान पर बैठने के नियमों का पालन करने के लिए निर्देश भी दिए।
बाटोदा थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम बामनवास के निर्देश पर पूछताछ के लिए दो लोगों को बुलाया गया था पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया।
दुकानदारों ने बताया कि बाटोदा के दुकानों के अब से पहले कई बार अलग-अलग अधिकारियों द्वारा चालान काटे जा चुके हैं और लगातार दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !