Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बेटी पंचायत में दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश

शुक्रवार को बेटी पंचायत के पांचवें चरण के साथ बेटी पंचायत का समापन हुआ। बेटी पंचायत के आखिरी चरण के दिन बेटियां अनमोल है का संदेश लेकर घर घर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डैप रक्षक। बेटियां अनमोल है का संदेश गांव गांव पहुंचाने के लिए जिले की 200 ग्राम पंचायतों में सितंबर माह से बेटी पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। बेटियों को बचाने के प्रति जनजागरूकता बढाने के लिए डाॅटर्स आर प्रीषियस अभियान के तहत बेटी पंचायतों को आयोजन जिले सहित प्रदेश भर में किया गया।

Message non murder female feticide given Beti Panchayat Daughters precious
सवाई माधोपुर जिले में कुल पांच बार बेटी पंचायत का आयोजन किया गया। 7 सितंबर को 78 ग्राम पंचायतों में 5701, 14 सितंबर को 47 ग्राम पंचायतों में 3547, 25 सितंबर को 52 ग्राम पंचायतों में 3583, 28 सितंबर को 15 ग्राम पंचायतों में 1321 और 5 अक्टूबर को 8 पंचायतों में 795 ग्रामीणों से बेटी संवाद किया गया। जिले में कुल 14947 ग्रामीणों को डैप रक्षकों द्वारा बेटियां अनमोल है का संदेश दिया गया। प्रदेश भर में शुक्रवार को 792 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले सहित प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों पर डैप 3 आयोजित कर ग्रामवासियों को प्रजेंटेशन, भावनात्मक फिल्में आदि दिखाकर व बेटियों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए बेटी बचाओ का संदेश दिया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे अपनी बेटियों को भी समान अवसर दें और बेटियों को आगे बढने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश भर में 9800 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से प्रथम चरण में 5000 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग एवं बेटी बचाओ के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं हेल्थ पार्टनर्स का भी सहयोग लिया गया।

यहां हुई आयोजित बेटी पंचायत:-
ग्राम पंचायत बलरिया, खिदरपुर जादौन, रवांजना चैड, महानंदपुरम, उदेई कला, मेडी, श्यारौली, खानपुर बडौदा में शुक्रवार को बेटी पंचायत का आयोजन किया गया। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौतम सहित समस्त आठ डैप रक्षकों ने बेटियां अनमोल है का संदेश ग्रामीणों को दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !