झारखंड: झारखंड के रामगढ़ में सेंट्रल कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के ‘करमा प्रोजेक्ट सुगिया’ में खदान धंसने से चार मजदूरों की मौ*त हो गई हैं। वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं। इस हा*दसे की पुष्टि रामगढ़ जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बीबीसी से बातचीत के दौरान की है।
उपायुक्त ने बताया कि जिस खदान में यह हा*दसा हुआ, उसे सेंट्रल कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड ने हाल ही में ब्ला*स्टिंग के बाद बंद कर दिया था। उसी में ये श्रमिक अ*वैध खनन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लेकिन बारिश के पानी की वजह से वह हिस्सा धंस गया होगा। चार लोगों की मौ*त हो गई है और तीन घायलों को बचाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
