Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

7 दिन, 552 कार्रवाई, 17 गिर*फ्तारी के साथ ही 500 से अधिक वाहन-उपकरण जब्त

जयपुर: अ*वैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पिछले सात दिनों में 552 से अधिक कार्रवाई में 25 एक्सक्वेटेर, जेसीबी, क्रेन सहित 512 वाहन और 2 करोड़ 88 लाख से अधिक जुर्माना राशि राजकोष में वसूली गई है। इस दौरान 76 एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही 17 व्यक्तियों की गिर*फ्तारी भी हुई है। खनि.अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी ने सोमवार को जयपुर के चाकसू में खनिज गिट्टी के दो डंपर,  दौलतपुरा के पास 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली मेसेनरी स्टोन, सामोद के हथनोदा में मेसेनरी स्टोन की ही 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द की है।

 

Mines Department big action in last seven days in rajasthan 05 Jan 26

 

एमई कार्यालयों में जयपुर में सर्वाधिक 65 से अधिक, भीलवाड़ा में 61, अजमेर में 36, पाली में 32, ब्यावर में 28, उदयपुर और टोंक में 23-23 कार्रवाई की गई है। अभियान में सम्मिलित सभी जिलों में कार्रवाई जारी है।अभियान में कार्रवाई के दौरान अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत की टीम में जयपुर एमई श्याम कापड़ी ने सर्वाधिक 65 कार्रवाई करते हुए 8 एफआईआर दर्ज कराई है। जयपुर टीम द्वारा 2 एक्सक्वेटर और 68 वाहन जब्त किये हैं। जयपुर में अ*वैध कार्रवाई के दौरान 50 लाख रु. से अधिक की वसूली कर राजकोष में जमा कराये हैं।

 

 

 

 

एमई अलवर मनोज कुमार ने 34 कार्रवाई कर 2 एक्सक्वेटर, 21 वाहन जब्त करने के साथ ही 14 एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही 10 लोगों की गिर*फ्तारी हुई है। कोटपुतली बहरोड़ में भी कार्रवाइयां की गई है। टोंक में सर्वाधिक 17 एफआईआर दर्ज कराई गई है। भीलवाड़ा एसएमई ओपी काबरा के मार्गदर्शन में भीलवाड़ा खनि अभियंता महेश शर्मा ने 61 कार्रवाई करते हुए 3 एक्सक्वेटर व 63 वाहन जब्त किये जा चुके हैं। 26 लाख रुपए के जुर्माने की वसूली के साथ ही 339 टन खनिज जब्त किया गया है।

 

 

 

जोन के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है। एसएमई जोधपुर देवेन्द्र गौड़ के मार्गदर्शन में पाली सोजत एमई विनित कुमार ने 32 कार्रवाई करते हुए 3 एक्सक्वेटर और 27 वाहन जब्त किये हैं। अजमेर एसएमई जय गुरुबख्सानी के मार्गदर्शन में अजमेर एमई  कुमावत ने 34 कार्रवाई कर 29 वाहन जब्त किये हैं। नागौर एमई जय गोदारा द्वारा 17 कार्रवाई की गई है। भरतपुर एमई केसी गोयल ने 12 कार्रवाई करते हुए 10949 टन खनिज की जब्ती की है। अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सभी चिन्हित जिलों में कार्रवाई जारी है। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र लोहार द्वारा समन्वय किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !