Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 152 वाहन मशीनरी जब्त, 1 करोड़ 89 लाख का वसूला जुर्माना 

जयपुर: खान विभाग द्वारा अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के दौरान अ*वैध खनन, खनिज परिवहन और खनिज भण्डारण के खिलाफ 314 कार्रवाई को अंजाम देते हुए 152 वाहन मशीनरी जब्त की है। इस दौरान समूचे प्रदेश में 24 हजार 461 टन से अधिक अ*वैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है। वहीं अलग अलग पुलिस थानों में 43 एफआईआर दर्ज कराई गई है और 26 गिर*फ्तारी हुई है।
Mines Department Major action on mining in rajasthan
खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 2 अप्रैल को खान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देशों में कार्रवाई जारी हैं। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस पीआर आमेटा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि समूचे प्रदेश से अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ ही 1 करोड़ 89 लाख 44 हजार रुपये वसूल कर राजकोष में जमा कराये गये हैं।
गत 7 दिवस में की गई कार्रवाई में खनि अभियंता ब्यावर जगदीश मेहरावत ने प्रदेश में सर्वाधिक 7513 टन अ*वैध भण्डारित खनिज को जब्त किया है। कुल 9 कार्रवाई में 92 लाख 16 हजार का जुर्माना लगाया है। एमई उदयपुर आसिफ अंसारी ने प्रदेश में सर्वाधिक 30 कार्रवाइयां की है। एमई चित्तोड सिद्धिकी ने सर्वाधिक 33 लाख 82 हजार की जुर्माना वसूला है। एमई बूंदी द्वितीय सहदेव सहारण ने 4893 टन खनिज जब्त किया है, एएमई बारां भंवर लाल लबाना ने 2316 टन अ*वैध भंडारित खनिज जब्त व 13 लाख 49 हजार की जुर्माना राशि वसूली है। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय व उदयपुर महेश माथुर के मार्गदर्शन में उदयपुर में सर्वाधिक कार्रवाई की गई है।
एसएमई उदयपुर एसपी शर्मा की टीम ने कार्यक्षेत्र में 66 कार्रवाई, 1729.99 टन खनिज जब्ती, 10 एफआईआर, 8 गिर*फ्तारी और 18 वाहन जब्त किये हैं। उदयपुर के बाद सर्वाधिक कार्रवाई अतिरिक्त निदेशक योगेन्द्र सिंह सहवाल व एसएमई देवेन्द्र गौड की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 49 कार्रवाई करते हुए 2702.5 टन खनिज जब्ती, 36.664 लाख जुर्माना, 34.96 लाख का जुर्माना वसूली, 10 एफआईआर, 5 गिर*फ्तारी और 52 वाहन मशीनरी जब्त किये हैं। एसएमई भीलवाड़ा ओपी काबरा की टीम में एमई भीलवाड़ा महेश शर्मा, बिजोलिया प्रवीण अग्रवाल, चित्तोड सिद्धीकी और निम्बाहेडा में 39 कार्रवाई में 938 टन खनिज जब्ती, 30.528 लाख का जुर्माना, 34.348 लाख का जुर्माना वसूली, 5 एफआईआर और 11 वाहन मशीनरी जब्त की है।
एसएमई कोटा अविनाश कुलदीप की टीम ने क्षेत्र में 30 कार्रवाई कर 7343 टन खनिज जब्ती, 107 लाख से अधिक का जुर्माना, 21 लाख से अधिक का जुर्माना वसूली की गई है। अतिरिक्त निदेशक जयपुर एमपी मीणा के मार्गदर्शन में एसएमई जयपुर और अजमेर द्वारा कार्रवाई की गई है। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 24 कार्रवाई कर 519 टन खनिज जब्ती, 15.43 लाख का जुर्माना और 13.499 लाख की वसूली की है।
एसएमई अजमेर  जय गुरुबख्सानी की टीम ने क्षेत्र में 25 कार्रवाई करते हुए 8160 टन खनिज जब्ती, 99 लाख से अधिक का जुर्माना, सात लाख से अधिक की वसूली और 20 वाहन जब्त किये हैं। एसएमई बीकानेर एनके बैरवा की टीम ने क्षेत्र में 11 कार्रवाई और एसएमई भरतपुर सुनील शर्मा की टीम ने और एसएमई राजसमंद अनिल खमेसरा की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की है। एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा की टीम ने 7 कार्रवाई कर 5.75 लाख की वसूली की है। राज्यभर से विजिलेंस टीमों द्वारा भी कार्रवाई जारी है।
जयपुर और अलवर टीम द्वारा कार्रवाइयां:
एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत और विजिलेंस प्रताप मीणा के मार्गदर्शन में खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने सामरेड खुर्द पहाडी में अ*वैध खनन करते दो जेसीबी, 4 ट्रैक्टर- ट्रॉली, एक ट्रैक्टर ट्रॉली मय पत्थर जब्त की है। तड़के ही एमई अलवर मनोज शर्मा और एएमई पुष्पेन्द्र सिंह की टीम ने भुजाका नोगंवा में एक जेसीबी, एक डंपर जब्त किया है। इसके साथ ही एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !