Sunday , 6 September 2026
Breaking News

विधायक पहुंचे गौशाला | गायों को खिलाया हरा चारा

मकर संक्रांति के अवसर पर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार खेरदा लोहा मील स्थित नंदबाबा गौशाला पहुंचे। इस दौरान नंदबाबा गौ-सेवा समिति की ओर से उनका माला व पीला दुपट‌्टा पहनाकर स्वागत किया।

MLA Danish Abrar visited gaushala Makar Sakranti
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने अबरार को गौशाला की स्थापना व संचालन के बारे में जानकारी देते हुए गौशाला का भ्रमण करवाया। भ्रमण के दौरान विधायक अबरार ने गौशाला के चारे, पानी की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही उन्होंने समिति द्वारा गौशाला के सेवार्थ किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में सिमटते चरागाह के कारण बेघर हुए गौवंश के लिए गौशालाओं का संचालन बहुत आवश्यक है। चारे – पानी के अभाव में गौवंश सड़कों पर इधर- उधर घूमता रहता है। कई बार भूख और प्यास के कारण गोवंश सड़कों पर दम भी तोड़ देता है। इनके संर्वधन के लिए गौशालाओं के संचालन के लिए आमजन व सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए, ताकि गौवंश को बचाया जा सके।
इस अवसर प्पा र्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गौवंश को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर समिति के हनुमान मित्तल, चंद्रशेखर आर्य, एल.पी. विजय, धर्मू साहू, शत्रुध्न, मोहन जाट, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, पार्षद मंजीत िसंह छाबडा, एडवोकेट गिर्राज सिंह गुर्जर,विमल महावर, सुमित टटवाल, संतोष शर्मा, लक्ष्मीकुमार शर्मा, एजाजुदीन, डायरेक्टर सलीम नज्जा सहित कई कार्यकर्ता व पदािधकारी मौजूद थे।
मृतक के परिजनों को दी सांत्वना : गत दिनों रणथंभौर रोड पर सडक दुर्घटना में पटेल नगर हाउिसंग बोर्ड निवासी कानसिंह के पिता का देहांत होने पर अबरार ने उनके निजी आवास पर पहंुचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान अबरार के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी साथ थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !