Thursday , 22 October 2026
Breaking News

एक दिवसीय दौरे के अवसर पर विधायक दीया कुमारी ने लिया कई कार्यक्रमों में भाग

विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर की विधायक दीया कुमारी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंची।

MLA Diya Kumari took part programs one day tour
इस दौरान विधायक ने आगामी 16 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के सवाई माधोपुर आगमन के संबंध में होटल रिजेन्सी में एक बैठक में भाग लिया। विधायक ने बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों व योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने और उनका लाभ दिये जाने की बात कही। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति की ओर अग्रसर है ऐसे में सरकार उपलब्धियों का जनमानस तक पहुंचना अत्यन्त आवश्यक है। बैठक में राजस्थान गौरव यात्रा कार्यक्रम जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही राजस्थान गौरव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों का लाने के निर्देश दिए।

रंगरेजान वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में लिया भाग:
विधायक दीया कुमारी ने रंगरेजान वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित हुये 21 जोड़ों के विवाह सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान राशि प्रति जोड़े को 15 हजार के एफ.डी.आर. चेक वितरित किये। विधायक ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नव-विवाहित वर वधू के मंगल जीवन की कामना के साथ परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के महंगाई के दौर में जहां खर्चीले विवाह एक दिखावा बन गए हैं और आपस में हौड़ मची हुई है, ऐसे समय में सामूहिक विवाह हमारे समाज में नई प्रेरणा व दिशा के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गए है। विधायक ने कहा कि हमें फिजूलखर्ची से बचते हुए इस राशि का उपयोग बचपन से बेटी की शिक्षा के लिए करना चाहिये ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इस तरह के विवाह में दो परिवारों सहित पूरे समाज का आपसी अटूट बंधन होता है जो सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक होता है।

रामद्धारा से भोले शंकर के जयकारे के साथ कावड यात्रा को किया रवाना:
विधायक दीया कुमारी ने एक अन्य कार्यक्रम के तहत रामद्धारा से ध्वज का पूजन कर भोलेशंकर के जयकारे के साथ कावडियों के जत्थे को रवाना किया। विधायक ने कहा कि कुछ ऐसी परम्पराएं है जो हमारी संस्कृति को जीवन्त बनाए रखती है। सावन माह में कांवड यात्रा के प्रति पूरे देशभर में श्रद्धा के साथ आयोजन किया जाता है। सवाई माधोपुर में इस तरह के आयोजन प्रशंसनीय है।

सामूहिक गोठ में की शिरकत:
विधायक दीया कुमारी ने रणथम्भौर ट्रक यूनियन द्वारा होटल दुर्ग पैलेस में आयोजित सामूहिक गोठ में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी एकता , सद्भाव व स्नेह तो बढ़ता ही है साथ ही परम्पराओं का नव पीढी को हस्तांतरण होता है।

देवली में हुआ विधायक का स्वागत सत्कार:
विधायक दीया कुमारी का एक अन्य कार्यक्रम के चलते देवली में स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ता, महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय व प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों द्वारा विधायक का सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास के कार्यों पर आभार व्यक्त किया वहीं विधायक ने कहा कि सवाई माधोपुर की जनता उनके लिए परम सम्मानीय है और वह सवाई माधोपुर के चहुंमूखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर विधायक के साथ जिला महामंत्री अरविन्द गौत्तम,पप्पू गुर्जर, सरंपच रामवतार गुर्जर, घासीलाल गुर्जर, पुखराज गुर्जर,
हरपाल गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, देवलाल गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, कमल मीणा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !