Saturday , 24 October 2026
Breaking News

विधायक दीया कुमारी ने की विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

दक्ष प्रजापति समाज विकास संस्थान के एफडीआर वितरण कार्यक्रम में लिया भाग:-

MLA Diya Kumari participated various programs

विधायक दीया कुमारी ने गौत्तम आश्रम में दक्ष प्रजापति समाज विकास संस्थान द्वारा आयोजित एफडीआर वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राजकीय अनुदान राशि का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग योजनाएं बनाई है जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिये और उनका लाभ विभिन्न वर्गों द्वारा उठाया जाना चाहिये। विधायक ने कहा कि संस्थान का यह कदम प्रशसंनीय है।
वहीँ अन्य कार्यक्रम के चलते विधायक दीया कुमारी ने कृषि और पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यों के शिलान्यास व लोकापर्ण कार्यक्रम में राज्य के पशुपालन एवं कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में फलोरीकल्चर एक्सलैंस सेन्टर, गौण मण्डी और चार दीवारी निर्माण कार्य, शिल्पग्राम से माधोसिंहपुरा तक किसान पथ, मुख्य मण्डी क्षेत्र में टीनशेड प्लेटफार्म का कार्य, पशु चिकित्सालय श्यामपुरा एवं राजहंस ईकाई मलारना डूंगर में चार दीवारी निर्माण कार्य आदि कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। विधायक दीया कुमारी ने इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभूलाल सैनी द्वारा स्वयं के अनुरोध पर क्षेत्र को दी गई विभिन्न सौगातों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान वर्षा पर निर्धारित राज्य है और ऐसे में यहां कृषकों की खेती की देखभाल और पशुपालकों के पशुओं की चिकित्सा सुविधा का समय पर मिलना अत्यन्त आवश्यक है। ऐसे में क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में पिछले समय में पशुपालन और कृषि में हुए कार्य आने वाले समय में नये आयाम स्थापित करेंगे। विधायक ने कहा कि आज गौण मण्डी जैसी मण्डियों के माध्यम से किसान को अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त होगा वहीं पशु चिकित्सा केन्द्र से यहां के मवेशियों की समय पर चिकित्सा की जा सकेगी। इस असवर पर विधायक के साथ कृषि मंत्री राज्य सरकार प्रभुलाल सैनी, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर,जिला कलेक्टर पी.सी. पवन, प्रधान सूरजमल बैरवा, जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, जिला महामंत्री अरविन्द गौत्तम मौजूद थे।

202.65 लाख की लागत से बनने वाली पुर्नगठित जल योजना मलारना डूंगर का किया शिलान्यास:-

मलारना डूंगर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए विधायक ने क्षेत्र के सडक, पेयजल स्वास्थ्य, सहकारिता के क्षेत्र में कराए गए विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण व शिलान्यास किया। विधायक ने एक करोड़ 17 लाख की लागत की पीएमजीएसआई योजना के अन्तर्गत सम्पर्क सड़क देनायचा, कुण्डली नदी, लाडोता, एक करोड बीस लाख लागत की शेषा से दिवाड़ा तक सड़क, आरआईडीएफ24 योजनान्तर्गत कुल चार करोड पन्द्रह लाख की सडकें, श्यामोली से रांवल सडक, सम्पर्क सड़क सांकडा, शेषा, दिवाडा, दहलोद, महेसरा, डीएसएम नीमोद ब्रांच से बाढ बरियारा, मलारना चौड़ से डिडवाडा, मनोली का शिलान्यास किया। वहीँ विधायक ने ग्रामीण गौरव पथ के चतुर्थ चरण के गौरवपथ भाडोती, करेल, भूखा, गम्भीरा, बहतेड पर सीमेन्ट क्रंकीट सडक लागत 3 करोड का भी शिलान्यास किया। विधायक ने पेयजल के क्षेत्र में पुर्नगठित जल योजना मलारना डूंगर जिसकी लागत 202.65 लाख है जिसमें स्वच्छ जलायन, पम्पहाउस, पहाडी पर टंकी निर्माण, नलकूप व पाईप लाइन कार्य का भी शिलान्यास किया । विधायक ने एन.आर.एच.एम. के उपस्वास्थ्य केन्द्र गोज्यारी, और ग्राम शेषा के सहकारी गौदाम का भी शिलान्यास किया।
लोकार्पण कार्यक्रमों में विधायक ने 4 करोड 32 लाख की लागत से मिसिंग लिंक सडकें क्रमषः मलारना डूंगर से मायापुर वाया अनन्तपुर ढाणी, महेसरा से मोतीपुरा, सैनीपुरा से गुजर्र टापरी, का लोकापर्ण किया वहीं पंचायत मुख्यालय शेषा, मलारना डूंगर, चक बिलोली, सांकडा, तारनपुर सीसी सड़कों का लोकापर्ण किया। इनके अतिरिक्त विधायक राजकुमारी दीया कुमारी ने 80 लाख की लागत के विभिन्न कार्य जिनमें सामुदायिक केन्द्र, सीसी सडक इंटरलॉकिंग कार्य, किसान सेवा केन्द्र, आंगनबाडी भवन आदि कार्यों का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। विधायक द्वारा इतनी बडी संख्या में कार्य कराए जाने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का महौल देखा गया वहीँ नागरिकों ने विधायक की तत्परता और त्वरित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह कार्य यहां की प्रमुख मांगे थी जिन्हें पूरा किया जाना अत्यन्त आवष्यक था। उन्होंने कहा कि सवाईमाधोपुर का चहुमूंखी विकास उनका सपना है और उसे पूरा करने के लिए वह हर सम्भव प्रयास करने को सदैव तत्पर व उत्सुक रहेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !