Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ब्लाॅक स्तर कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के दिशा निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी द्वारा माह सितंबर की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन 30 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ब्लॉक सवाई माधोपुर में किया गया। जिसमें ब्लाॅक के समस्त राउमावि, राबाउमावि, रामावि, रामाबावि के संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता सीबीईओ सवाई माधोपुर ने की। इस अवसर पर एसीबीईओ रामप्रसाद शर्मा एवं आरपी इरशाद अहमद तथा लुकमान उपस्थित रहे।

Monthly review meeting of block level committee organized at sawai madhopur

विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में बिंदुवार सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसने प्रवेश उत्सव, वृक्षारोपण, ब्लॉक रैंकिंग, शाला सिद्धि पूर्णता प्रमाण पत्र, बोर्ड परीक्षा परिणाम, एमडीएम, पेंशन प्रकरण, ऑनलाइन शिक्षण, ऑडिट पैरा, आईसीटी लैब, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली विहीन विद्यालयों में कनेक्शन बाबत योजना, 80जी रजिस्ट्रेशन, सामान नीलामी निस्तारण, उजियारी पंचायत घोषणा, खेल मैदान आवंटन एवं उपयोगिता, इस्माइल कार्यक्रम की प्रगति, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, वर्क बुक वितरण, भामाशाहों की सहभागिता, ट्रांसपोर्ट आदि सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त संस्था प्रधानों के द्वारा फील्ड में आने वाली अपनी समस्याओं को भी सदन में रखा गया जहां पर उनके समाधान एवं निष्पादन के लिए नेतृत्व द्वारा सुझाव दिए गए। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !