Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बीमारियों पर काबू पाने के लिए बंद की जा रही है मच्छरों की फैक्ट्रियां

मौसमी बीमारियों से आमजन को बचाने कि लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुए स्वास्थ्य आपके दल अभियान के पहले दिन 30 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया गया। 21 मार्च से लेकर 23 मार्च 2018 तक चलाए जा रहे इस अभियान में नर्सिंग कर्मी व नर्सिंग विद्यार्थी जुटे हुए हैं। चिकित्साकर्मी, आशा सहयोगिनी व नर्सिेग छात्र लगन और सतर्कता से सर्वे, एंटी लार्वा, एंटी अडल्ट गतिविधियों व मौसमी बीमारियों की स्क्रीनिंग कर बचाव व रोकथाम की जानकारी दें रहे हैं।

Mosquito Factories shut down overcome seasonal diseases surveyed campaign Nursing staff and nursing students providing information on prevention

अभियान में आशा सहयोगिनियों के साथ एएनएम गुलशन नर्सिंग काॅलेज, रणथम्भौर नर्सिंग काॅलेज के छात्रों को टीमों के रूप में विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है। जिलेभर में सर्वे कर इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं। जिले में किसी भी स्थान पर कहीं भी एकत्र हो रहे गंदे पानी व डेंगू, मलेरिया या स्वाइन फ्लू से पीडित व्यक्ति के मिलने पर इन टीमों ने पहुंच कर बचाव संबंधी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा रैन बसेरों, स्कूलों, काॅलेजों हाॅस्टलों में भी स्वास्थ्य दल एंटी लार्वा गतिविधियां करेगा व लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाएगा साथ ही किसी मौसमी बीमारी के मरीज के पाए जाने पर उसका उपचार भी किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व स्वाइन फ्लू, स्क्रब टायफस आदि रोगों से बचाव और नियंत्रण के लिए विभाग जमीनी स्तर पर प्रयास कर रहा है। साथ ही पानी के ऐसे स्त्रोत या स्थान जहां पर लंबे समय तक पानी भरा रहता है वहां लार्विवोरस गम्बूशिया मछलियां डाली जाएंगी जो मच्छरों के लार्वा को खाती हैं। पेयजल के स्त्रोतों में टेमीफोस कीटनाशक डाल कर मच्छरों की उत्पत्ति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। घरों में पानी की टंकी में टेमीफाॅस डाला जा रहा है। साथ ही मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए फाॅगिंग भी करवाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !