Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अब बच सकेगी नवजातों की जान-पहले दिन तीन माताओं ने किया दुग्धदान

मां का दूध बच्चों के लिए अमृत है। जब यह नवजात शिशुओें का नहीं मिल पाता है तो उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। बीमार और मां के दूध से वंचित शिशुओं का जीवन बचाने के लिए जिला अस्पताल में आंचल मदर मिल्क बैंक की शुरूआत की गई है।
इस अवसर पर राज्य सलाहकार देवेन्द्र अग्रवाल, पीएमओ डाॅ. उमेश शर्मा, डाॅ. सुनील शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश महेश्वरी, जिला आईईसी काॅर्डिनेटर प्रियंका दीक्षित व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Newborn baby mother breastfeeding milk hospital children
पहले दिन धात्री माताओं ने अपना दुग्धदान करके मां के दूध से वंचित बच्चों की जान बचाने का संकल्प लिया।
पीएमओ डाॅ. शर्मा ने सभी धात्री माताओं का टीका लगाकर स्वागत किया। राज्य सलाहकार ने कहा कि सभी दान देने वाली माताओं को पारिवारिक माहौल मिल सके इसलिए बैंक में घर जैसा माहौल रखा गया है और माताओं के लिए हर प्रकार की सुख सुविधाओं का खयाल रखा गया है।
काउंसलिंग के माध्यम से भलि प्रकार से माताओं को समझाया जाए ताकि उनके माध्यम से समाज में दूध दान के प्रति अच्छा मैसेज जाए। 39 लाख की लागत से बने इस मदर मिल्क बैंक में दूध दान कर के और उसे आधुनिक मशीनों के माध्यम से सुरक्षित रखा जाएगा।
मिल्क बैंक मेें डोनर रूम, प्रोसेस रूम, स्टोरेज रूम, रिसेप्शन, काउंसलिंग रूम आदि है। पहले एक साल मे मरने वाले शिशुओं में से 70 फीसदी की मौत पहले एक महीने में ही हो जाती है। इनमें से 70 फीसदी की मौत डायरिया और निमोनिया से होती है, इस मृत्युदर को मां के दूध से आसानी से कम किया जा सकता है। इससे शिशुओं की मृत्यु को 16 प्रतिशत कम किया जा सकता है। शिशुओं के छह गुना तक बचने की संभावना रहेगी।

किन नवजातों के लिए होगा फायदेमंद:
मां के इस दूध से, बीमार बच्चों को जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल की एफबीएनसी में रखा जाता है उनके लिए प्रयोग में लिया जाएगा। अब हर नवजात शिशु को मां का दूध उपलब्ध हो सकेगा। ब्रेस्ट फीडिंग क्लिनिक में धात्री माताओं को समझाया जाएगा, प्रशिक्षण दिया जाएगा व स्तनपान संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लाभार्थियों को 28 दिनों तक, 3 किलो से कम, बीमार शिशु, समय से पहले पैदा हुए शिशु, कम वजन, कटे होंठ वाले, अनाथ शिशु, मां की मृत्यु होने पर मदर मिल्क बैंक से सहायता दी जाएगी।

कौन कर सकती हैं दूध दान:
मदर मिल्क बैंक में माताएं अपनी स्वेच्छा से दूध दान कर सकती हैं। धात्री माताएं किसी कारण से अपने बच्चों को दूध नहीं पिला पाती हैं। वे माताएं जिनके पास अपने बच्चों को स्तनपान कराने के पश्चात भी अतिरिक्त दूध है अथवा वे किसी चिकित्सकीय या अन्य कारणवश अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करा पर रही है, वे अपना दूध दान कर सकती है जिससे जरूरतमंद नवजातों को मां का दूध मिलेगा और कई नन्हीं जानों की जीवनरक्षा हो सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !