Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भाजपा नेता की केबिन पर चला नगर परिषद का बुलडोजर

सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने संचालित भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राठौड़ की दुकान को किया गया जमींदोज

सवाई माधोपुर:- नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा बीते शुक्रवार की देर रात को एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जहां नगर परिषद ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे के नजदीक अतिक्रमण कर स्थापित की गई कैबिन को जेसीबी से हटा दिया गया है। दरअसल इस केबिन के मालिक भाजपा के नेता देवेन्द्र सिंह है।

 

 

 

नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में आमजन को अतिक्रमण के चलते होने वाली असुविधाओं को देखते हुए इन दिनों विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की हुई जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। हाइकोर्ट ने भी सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के आदेश दे रखे हैं। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने सड़क के पास लगी हुई कैबिन को हटाया गया।

 

 

 

Municipal council's bulldozer hits BJP leader's cabin in sawai madhopur

 

 

 

यहां कैबिन संचालक को उक्त जगह से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 6 मई को परिषद द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कैबिन संचालक ने किसी भी तरह के कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए है। जिस पर नगर परिषद द्वारा कैबिन को सड़क सीमा में अवैध मानते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आयुक्त ने बताया कि आमजन को होने वाली असुविधाओं के मद्देनजर एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के आधार पर बिना भेदभावपूर्ण तरीके से चिन्हित जगहों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

भाजपा नेता एवं केबिन मालिक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप:-

देर रात अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता एवं केबिन मालिक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए है। देवेन्द्र सिंह ने कहा कि 12:30 और 1 बजे अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहे है। ये कहा का नियम है और किस सरकार में है की रात में अतिक्रमण तोड़ रहे है। उन्होंने कहा की दुकान से कई चीजें हमारी गायब है। उन्हें क्या चोर ले गए है।

 

 

देवेन्द्र ने कहा कि दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप, फोटोकॉपी मशीन, नकदी, चेक बुक इत्यादि सामान गायब है और हमें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह अतिक्रमण की कार्रवाई चोरी के उद्देश्य से की गई है। अतिक्रमण से पहले सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा कि ये किसी चीज की दुश्मनी निकली जा रही है। हम क्या पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है। हमने क्या पार्टी का काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों हो गए हमें भारतीय जनता पार्टी में काम करते हुए।

 

 

 

 

चूड़ी मार्केट में भी दिया अल्टीमेटम:-

नगर परिषद द्वारा बजरिया गणेश मंदिर के पास स्थित चूड़ी मार्केट में भी अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को अल्टीमेटम दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि व्यापारियों द्वारा यहां दुकानों के आगे सामान, तख्ते एवं टिनसैड आदि निकालकर अतिक्रमण किया हुआ है। रास्ता इतना सकड़ा है कि भविष्य में कोई भी आगजनी की घटना होने पर यहां फायर बिग्रेड की गाड़ी मार्केट में अंदर प्रवेश नहीं कर सकती है। इसी के चलते व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट करवाया गया है।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !