Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

सवाई माधोपुर:- राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी, जोधपुर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर मुख्यालय पर स्थित जिला न्यायालय परिसर के सभागार में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व अभियोजन अधिकारीगण के लिए नवीन फौजदारी कानूनों के सम्बन्ध में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

 

 

जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाई माधोपुर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आवश्यक, प्रासंगिक व सार्थक बताया व उसके महत्व व व्यापकता पर प्रकाश डाला।

 

 

Two-day training program on Indian Judicial Code and Indian Civil Defense Code-2023 started in sawai madhopur

 

 

 

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंकज नरूका, न्यायाधीश, मोटर दुर्घटना वाद अधिकरण, सवाई माधोपुर एवं भावना भार्गव, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाई माधोपुर ने विभिन्न न्यायिक दृष्टान्तों का हवाला देते हुए नए फौजदारी कानूनों से अवगत कराया।गुंजन गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चेतन कुमार गोयल, अरविन्द कुमार यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राजवीर कौर, किरण प्रजापत, अनिता रजवानिया, हेमन्त मेहरा, जया चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण ने भी नवीन फौजदारी कानूनों की जानकारी देते हुए पुराने एवं नए कानूनों के अन्तर को विस्तार से बताया।

 

 

 

इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा, लोक अभियोजक व मनीष चौधरी, अभियोजन अधिकारी ने भी नए कानून के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अभिभाषकगण अक्षय सिंह राजावत, जूली खण्डेलवाल, सन्दीप शर्मा ने भी नए कानूनों के सम्बन्ध में शंकाएं व जिज्ञासाएं प्रकट की, जिनका समाधान उपस्थित न्यायाधिकारीगण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन सुनीता यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, गंगापुर सिटी द्वारा किया गया। अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी भावना भार्गव ने सभी का आभार प्रकट किया।

 

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !