Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लू तापघात से निपटने के लिए आमजन ऐसे करें बचाव

लू- तापघात को लेकर आमजन रहें सतर्क, चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर

 

सवाई माधोपुर:- जिले में भीषण लू तापघात की स्थिति और आगामी दिनों में होने वाली तापमान की वृद्धि को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार जिलेवासियों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह ने बताया कि जिले के भीषण गर्मी पड रही है, ऐसे में आमजन को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

 

सावधानी बरते, लू से बचें, क्या करें, क्या न करें:- लू तापघात से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ नीबू का पानी, आम का पानी का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपडे पहने एवं सर को ढके एवं कड़ी धूप से बचे। विशेष तौर पर 12:00 बजे से 4:00 बजे अपरान्ह के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचे एवं कड़ी मेहनत से बचे। बच्चों, गर्भवतियों व वृद्वों को धूप में बाहर न जाने दें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

 

 

Common people should protect themselves from heat stroke in this way in sawai madhopur

 

 

 

 

निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस के घोल का प्रयोग करें। सिर को हैट, गमछे अथवा छाते से ढक कर रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। जहाँ तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के सम्पर्क से बचें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाएं। लू से प्रभावित व्यक्त्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछे अथवा नहलाए तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें।

 

 

 

 

लू लगने के लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना, चक्कर आए तो तुरन्त चिकित्सक, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा आवश्यकता होने पर चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम 07462 235011 पर  से सम्पर्क करें। मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवानें के लिए प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर रेपिड रेस्पांस टीमों का गठन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में लू तापघात के रोगियों के उपचार हेतु वातानुकूलित वार्ड की व्यवस्था करना, आवश्यक दवाइयां, आईवी फ्लूड, ओआरएस की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता, रेफेर किते जाने की आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस की सुनिश्चितता, प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर आपात कालीन एवं सामान्य सेवाओं हेतु चिकित्सा कार्मिकों की ड्यूटी राउंड द क्लॉक सुनिश्चित करना, संस्थानों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था, नरेगा स्थलों पर एएनएम को भेजकर नियमित रूप से श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच करवाने, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नियमित जांच एवं नमूनिकरण करने के निर्देश प्रदान किये गए है।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !