Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नगर परिषद चुनाव | मतगणना से पूर्व भाजपा कांग्रेस प्रत्याक्षियों की बाड़े बंदी शुरू

सवाई माधोपुर जिले की 2 नगर परिषदों सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को गंगापुर सिटी के मतों की गिनती गंगापुर सिटी में एवं सवाई माधोपुर नगर परिषद के लिए हुए मतदान की गणना सवाई माधोपुर में साहू नगर स्कूल में सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा एवं कांग्रेस ने जिन-जिन व्यक्तियों को अपना उम्मीदवार बनाया था उन सभी को दोनों दल के नेताओं ने अपने कब्जे में कर अज्ञात स्थानों के लिए रवाना कर दिया है। वहीं दोनों दल के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी पूरी नजर बना रखी है। चर्चा में सुनने आया है की कि फिलहाल भाजपा नेता अपने उम्मीदवारों को शिवाड़ ले गए है जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों को स्थानीय विधायक ने रणथंभोर रोड़ पर किसी होटल में रोका हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि कल रविवार को जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, वेसे ही नेता जितने वाले उम्मीदवारों को अपने कब्जे में रख कर चुनाव हारने वालों को घर का रास्ता दिखा देंगे और सभापति चुनने की रणनीति पर काम करना शुरू कर देंगे।

nagar parishad sawai madhopur election exercise of fencing started
सूत्रों के अनुसार फिलहाल भाजपा कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत के साथ ही सभापति अपना बनाने के दावे कर रहे हैं। लेकिन दावों का खुलासा कल रविवार को परिणाम घोषित होने के बाद हो जाएगा। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सभापति बिना निर्दलीयों के बनने के आसार बहुत कम दिखाई देते है क्योंकि कई वार्डों में टिकट वितरण में मनमानी और टिकट कटने से नाराज भाजपा के कई उम्मीदवार बागी बनकर मैदान उतर गए थे वही कई लोग नाराज होकर घर बैठ गए या अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम किया। इसी प्रकार कांगेस में नेतृत्व के अभाव में जिस को चाहा उसको टिकट तो दे दिया पर उसकी चुनाव में किसी बड़े नेता और विधायक ने मदद नहीं की। ऐसे में अधिकतर उम्मीदवार अपने दम पर जीत कर आएंगे जबकि कई उम्मीदवारों को नेतृत्व के अभाव व असहयोग के कारण हार का मुंह देखना पड़ेगा। बरहाल बोर्ड किस दल का बनेगा और सभापति का ताज किस के माथे पर होगा ये तो रविवार को चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !