Saturday , 6 July 2024
Breaking News

नमो राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन जयपुर जगतपुरा स्थित रजवाड़ा पैलेस में आयोजित हुआ। नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि गत सोमवार देर रात तक चले इस समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

 

Namo Rashtra Seva Samman ceremony organized in jaipur rajasthan

समारोह में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतों से भारी संख्या में आए हुए प्रतिभागी उपस्थित थे। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में सांसद राम चरण बोहरा, विधायक काली चरण सर्राफ, पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग सुमन शर्मा, भाजपा नेता एवं संरक्षक दिल्ली प्रदेश जसवीर सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील तथा राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीना ने संबोधित किया।

 

डॉ. चतुर्वेदी के अनुसार मोर्चा का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाकर राष्ट्र की मातृ, युवा एवं जन शक्ति को जाग्रत कर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान …

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा       डॉ. …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version