Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर में किया गया। जिसमें जिले के चयनित 149 विद्यालयों के 649 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

National Science Day Fair Celebratioin Sawai Madhopur Rajasthan Invention Technology

इसमें तीन प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रोद्योगिक विभाग कोटा राज. सरकार एवं आदर्ष जन जागृति सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का समापन विज्ञान के अविष्कारों के साथ हुआ। साहूनगर सी. सैं स्कूल में विज्ञान मेले का शुभारंभ महेश कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक सवाई माधोपुर, गोकुल इंद्र शर्मा, एडीईओ मनमोहन दाधीच और मोहम्मद अमान खान प्रभारी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ने किया। प्रथम प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता, द्वितीय प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता, तीसरी मॉडल प्रदर्शनी एवं अंत में विज्ञान विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान विषय वार्ता में पारस चंद जैन व्याख्याता द्वारा विज्ञान विषय की जानकारी दी गई।ं प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर ₹1000 द्वितीय स्थान पर ₹750 एवं तृतीय स्थान पर ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान किया गया। मंच का संचालन कृष्णानंद गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बालकों को विज्ञान की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए एवं विज्ञान मेला प्रभारी मोहम्मद अमान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में विभाग के टेक्नििशयन कैलाश पूर्विया ने बताया कि कार्यक्रम समापन की मुख्य अतिथी सभापति डाॅ. विमला शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष सीमा बंसल, विशिष्ठ अतिथी ब्रहामण महिला अध्यक्ष आशा शर्मा, जिया उल इस्लाम उपस्थित थे। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथीयों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान माॅडल प्रर्दशनी का अवलोकन कर सरहाना की। सभापति विमला शर्मा ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को वैज्ञानिक सोच पर कार्य करने चाहिए एवं अपने जीवन में विज्ञान को समझना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिये जिससे पर्यावरण संतुलन सही रहे । सीमा बंसल ने बच्चो को विज्ञान एवं उनकी रूचि के अनुसार पढ़ाई कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिससे की विज्ञान के प्रति बच्चो में सोच एवं समझ बढ़ सके। आषा शर्मा द्वारा बच्चों को विज्ञान की रूचि के प्रति जागरूक रहने और इसके लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम समापन के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ माॅडल, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था सचिव नोमान राज ने उपस्थित सभी अतिथीयों का संस्था की और से माला एवं समृति चिन्ह से स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !