Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

सवाई माधोपुर: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, सवाई माधोपुर में मंगलवार को एनडीआरएफ की ई/06 बटालियन ने स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को आपदा प्रबंधन के प्रैक्टिकल उपयोगी गुर सिखाए। यह कार्यक्रम कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार, सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण तथा टीम कमांडर/निरीक्षक अरुण शर्मा एवं कैलाश चंद बाना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

 

NDRF teaches disaster management techniques in school safety program

 

 

छात्राओं को दी प्राकृतिक व मानव-निर्मित आपदाओं की समझ:

टीम ने छात्राओं को बताया कि आपदा क्या होती है, प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित आपदाएं कैसे उत्पन्न होती हैं, तथा भूकंप, सुनामी, बाढ़, साइक्लोन और आग जैसी स्थितियों में क्या सावधानियां अपनाई जानी चाहिए। आग के प्रकार, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्नेक बाइट और आपदा के समय अपनाए जाने वाले त्वरित बचाव उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

बचाव उपकरणों और विधियों का लाइव डेमो:

एनडीआरएफ टीम ने अपने साथ लाए उपकरणों का उपयोग करते हुए विभिन्न बचाव तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया देने की समझ विकसित हुई।

 

प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने दिखाई उत्सुकता:

विद्यालय परिवार ने डेमो क्लासेस के दौरान टीम से प्रश्नोत्तर किए, जिनका एनडीआरएफ कार्मिकों ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया। विद्यालय की प्राचार्य कल्पना तथा समस्त स्टाफ ने एनडीआरएफ टीम निरीक्षक अरुण शर्मा और कैलाश चंद बाना का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और आपदा से निपटने की क्षमता बढ़ेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !