Saturday , 7 March 2026
Breaking News

1 अगस्त 2021 को होगी NEET परीक्षा, 11 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

मेडिकल के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट-2021 (Neet) का अब इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर शाम को नीट-2021 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। नीट की इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 1 अगस्‍त 2021 को आयोजित करेगी। मेडिकल कॉलेजों के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 11 भाषाओं में आयोजित होगी। छात्र एनटीए की ऑफिशयल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर और अधिक परीक्षा से संबंधित जानकरी देख सकते हैं।

 

NEET-2021 exam to be held on August 1, 2021 in 11 languages

इसी पूर्व एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने जानकारी देते हुए बताया था कि नीट-2021 की परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित की जाएगी। नीट-2021 की परीक्षा को लेकर इससे पहले चर्चा थी कि नीट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। अभ्यर्थियों को इसके लिए एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश मिलता है। पिछले साल लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने नीट प्रवेश परीक्षा को दिया था।

 

नीट-2021 परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं:-

नीट-यूजी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन परीक्षा पैटर्न में भी कोई बदलाव नहीं होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने कहा है कि इस तरह की शॉर्ट नोटिस के साथ परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना छात्रों के लिए ठीक नहीं होगा तथा परीक्षा आयोजित करने में भी देरी होगी। इससे नए सत्र में भी प्रभाव पड़ेगा।
अमित खरे ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा कंप्यूटर पर कराने से पहले व्यापक परामर्श की आवश्यकता है। जेईई और नीट परीक्षा के बीच काफी अंतर है। जेईई सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अनिवार्य नहीं है, लेकिन सभी मेडिकल कॉलेजों में नीट के द्वारा ही एडमिशन मिलते हैं। उन्होंने कहा मान लें कि एक जीव विज्ञान का छात्र कंप्यूटर के साथ सहज नहीं है, उन्हें अभ्यास करने एवं सीखने की आवश्यकता है। यही कारण है कि किसी भी बदलाव के लिए हम छह से आठ महीने का नोटिस देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !