Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज सभी केस मुंबई की खार पुलिस को किए ट्रांसफर

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अलग-अलग इलाकों में दर्ज कराए गए सभी मामले मुंबई की खार पुलिस को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। एक स्टैंडअप एक्ट में बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंग्य करने के मामले में कामरा के खिलाफ पूरे राज्य में कई मामले दर्ज किए गए हैं। कामरा के खिलाफ एक मामला मनमाड में शिवसेना (शिंदे गुट) के शहर प्रमुख मयूर बोरसे की शिकायत पर दर्ज किया गया।

All cases Kunal Kamra transferred to Mumbai Khar Police

बोरसे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कामरा ने एकनाथ शिंदे को बदनाम किया और दो राजनीतिक दलों के बीच नफरत भड़*काने का काम किया। जलगांव में शिवसेना (शिंदे गुट) के शहर प्रमुख संजय दिगंबर भुजबल और नासिक के नांदगांव में होटल व्यवसायी सुनील शंकर जाधव की शिकायत के आधार पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इसके अलावा, शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में भी एक मामला दर्ज किया गया है। ये सभी मामले खार में हुए कुणाल कामरा के स्टैंडअप एक्ट से जुड़े हैं और चूंकि घटना खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटित हुई थी, इसलिए कामरा के खिलाफ दर्ज कराए गए सभी मामलों को जांच के लिए अब यहीं ट्रांसफर कर दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !