Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा

जयपुर: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से हज-2025 पर जाने वाले सभी हाजियों को तीसरी किस्त की राशि 57 हजार 500 रुपए प्रति हज यात्री के रूप में 3 अप्रैल 2025 तक जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, यदि हज आवेदन करते समय हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी का विकल्प चुना गया है, तो 16 हजार 600 रुपए की अतिरिक्त राशि भी जमा करनी होगी।
The third installment for Hajj Pilgrimage-2025 will be deposited by April 3
इस प्रकार, कुर्बानी सहित कुल राशि 74 हजार 100 रुपए 3 अप्रैल 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करना अनिवार्य है। जो शिशु (इन्फेंट) यात्रा प्रारंभ करने के दिन 2 वर्ष से कम आयु का होगा, उसके लिए 15 हजार 750 रुपए प्रति शिशु की राशि भी जमा करानी होगी।
साथ ही, जिन हज आवेदकों पर पहले से कोई बकाया राशि है, उन्हें वह भी इस किश्त के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करनी होगी। हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर वास्तविक जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और शेष राशि जमा करने के लिए चालान जनरेट किया जा सकता है। यह अवश्य ध्यान रखें कि हज अदायगी की पूरी राशि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !