Sunday , 7 June 2026
Breaking News

समाज सुधार की पहल : पिता की मौ*त के बाद पहरावणी पर लगाया प्रतिबंध, सिर्फ पगड़ी रस्म की सम्पन्न 

चौथ का बरवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्राचार्य नेमराज बाकोलिया ने समाज में सुधार की नई पहल शुरू की। गत दिनों उनके पिताजी स्व. मोतीलाल बाकोलिया के निधन के बाद केवल सिर्फ पगड़ी की रस्म पूरी जिसमें अनावश्यक पहरावणी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। किसी की भी पहरावणी स्वीकार नहीं की, साथ लेने देने के अवसर पर सिर्फ 100 रुपये ही स्वीकार किये। अनावश्यक खर्च पर प्रतिबंध की पहल की। इस अवसर पर उन्होंने शिव कॉलोनी खेरदा सवाई माधोपुर स्थित रैगर छात्रावास में लाइब्रेरी स्थापित किये जाने की घोषणा की।

 

लाइब्रेरी के लिए रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों को एक लाख रुपये की राशि का चैक प्रदान किया। लाइब्रेरी की कमी छात्रावास में बालकों द्वारा महसूस की जा रही थी। इस कमी को भी दूर करने का प्रण लिया। बाकोलिया हमेशा से ही रैगर समाज के शिक्षा के क्षेत्र में विकास के समर्थक रहे है इनके अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय पर छात्रावास का निर्माण पूरा करवाकर 9 सितंबर 2023 उद्धघाटन करवा दिया।

 

Nemraj Bakolia performed only the turban ceremony

 

साथ ही इसके द्वारा रैगर समाज की अध्ययनरत बालिकाओं की आवासीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में छात्रावास एवं वाचनालय के लिए भूमि आवंटित करवाई जिसकी लीज राशि समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से 10,66 500 रुपये उधार लेकर जमा करवाई गई। जिस पर शीघ्र ही नक्शा अनुसार छात्रावास का निर्माण करवाया जावेगा। इस अवसर पर समाज के कई गण मान्य लोग एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

 

जिन्होंने नेमराज बाकोलिया के सराहनीय पहल की प्रशंसा की एवं समाज के पहल को अपनाने की अपील की।  इस दौरान रामदयाल गुसाईवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, दीनदयाल तसीवाल, रामसहाय बाकोलिया पूर्व कोषाध्यक्ष, रैगर छात्रावास के अध्यक्ष बरदी चन्द तगाया, केदारलाल ढिंढोरिया उपाध्यक्ष, जियाराम बकोलिया कोषाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा सचिव, बरदी चन्द तगाया, मोतीलाल जैलिया, रमेशचंद मौर्य, गोपाल शेर, धर्मेंद्र सिंघाडिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !