Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कल से लागू होंगी GST की नई दरें

जयपुर: जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 22 सितम्बर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू हो जाएगी। राजस्थान के वाणिज्य कर विभाग ने दरों में कमी का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंचे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है तथा स्पष्ट किया है कि इस बार कर में कमी का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचना चाहिए। राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को जीएसटी 2.0 के सुधारो को आम जन तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है।

 

New GST rates will be applicable from tomorrow In Rajasthan

 

 

इन दिशा निर्देशों के तहत विभागीय अधिकारी विभिन्न ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर नई दरों एव ITC के नियमों की विस्तृत जानकारी दी देंगे। मुख्य कर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को बाजार में जाकर यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती का सीधा असर कीमतों पर दिखे, साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगे कि वस्तुओं के दर संशोधन से पहले और बाद की एमआरपी रिपोर्ट हर माह विभाग को भेजनी होगी।

 

 

 

इसके लिए विभाग द्वारा एक फॉर्मेट जारी किया गया है जिसकी हर हफ्ते अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी।मुख्य आयुक्त, राज्य कर ने कहा कि जीएसटी सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंचना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और व्यापारी इस दिशा में सक्रिय सहयोग दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !