Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने किया कार्यभार ग्रहण

बुधवार को जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेज राम मीना ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डाॅ. मीना मलारना डूंगर में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी थे। उन्होंने बुधवार को सुबह सबसे पहले त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन किए। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष कार्यभार ग्रहण किया।

Newly appointed CMHO took charge
नवनियुक्त सीएमएचओ को कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलमाला पहना कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी और स्वागत किया। सभी ने डाॅ. तेजराम मीना के सीएमएचओ बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरफूल बैरवा के करौली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनने पर भी सभी ने उनको बधाई दी।
इस दौरान सीएमएचओ ने सभी को धन्यवाद दिया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे जिले में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे और इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मिल कर एक दुसरे का सहयोग भी करेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला लेखा प्रबंधक मनोज लुहारिया, डीपीएम अर्बन प्रतीक शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला समन्वयक प्रियंका दीक्षित, हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !