Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नीतीश कुमार कुछ दिनों के मेहमान, तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह 

बिहार में जेडीयू के अंदर अंदरूनी कलह की खबरों को लेकर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब नीतीश कुमारकुछ ही दिनों के मेहमान है। यानी वे अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ गेम खेला है। उसमें पहला कदम था अवध बिहारी को बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाना। लेकिन नीतीश कुमार तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं।

Nitish Kumar is a guest for a few days, Tejashwi Yadav will become the Chief Minister of Bihar-Giriraj Singh

लालू जी अब उनको (नीतीश) मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के पास अब सिर्फ़ दो ही रास्ते बचे हैं। या तो वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें या फिर जेडीयू का आरजेडी में विलय करा दें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना तो  तय है, वह ज़्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री नहीं रहने वाले है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की जदयू और नीतीश कुमार एक दूसरे के पर्यायवाची है। अब वह सीएम नहीं रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव आएगा और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे।

बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !